बसरिया में मनाया गया स्वामी विवेकानंद जी की जयंती, युवा राष्ट्र का भविष्य मुखिया – मंजू देवी
चौपारण प्रखण्ड के बसरिया पंचायत सचिवालय में मुखिया मंजू देवी ने दिप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए विधिवत रूप से विवेकानंद जी की जयंती समारोह मनाया गया। युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में प्रत्येक वर्ष मनाया जाता हैं।मुखिया मंजू देवी ने सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा को माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उसके बाद युवाओं ने स्वामी विवेकानंद जी की चित्र पर माल्यार्पण किया। मुखिया ने स्वामी जी को सत सत नमन किया और उनके जीवन संघर्ष और जीवनदर्शन से परिचय कराया। इस अवसर पर कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष पंकज सोनी, सचिव उमेश साव, प्रखंड कोषाध्यक्ष कृष्णा कसेरा, वार्ड सदस्य, रेखा सोनी, चंदन राणा, विक्की केशरी, छोटू मालाकार शिक्षक प्रेम प्रजापति, सचिन पासवन, अंकित पासवन, मंटू केशरी, पूर्व पंसस लखन भुईया, विकाश साव, रविन्द्र राणा, चंदन दांगी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थें।

Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View

