कनकनी कांटा से नहीं निकला संदिग्ध हाइवा पुलिस और प्रबंधक संतुष्ट
लोयाबाद। कनकनी कांटा में शुक्रवार की रात संदिग्ध कोयला लोड तीनों हाइवा का पता नहीं चल पाया। पुलिस की जाँच भी सम्पात हो गई। पुलिस की माने तो जितनी गाड़ी यहाँ से छोड़ा गया।उतनी गाड़ियाँ भेलाटांड़ वासरी में खाली हो गया। रात 2 बजे थाना प्रभारी चुन्नू मुर्मू खुद एक हाइवा को संदिग्ध मानते हुए जाँच करने पुटकी पहुँच गए। पुलिस को उस हाइवा की तमाम चीजे सही मिली। इधर सेल्स मैनेजर धर्मवीर आलोक सुबह कनकनी कांटा पहुँचकर जाँच पड़ताल किया। मैनेजर धर्मवीर को सबकुछ सही मिला,उन्होंने कहा कि भेलाटांड़ के लिए 108 हाइवा लोड हुई थी। 99 हाइवा कांटा हो चुकी थी। रात 10 बजने के वजह से 09 हाइवा खड़ा हो चुका जिसे शनिवार सुबह छोड़ा गया।
पुलिस व प्रबन्धन संतुष्ट
रात में संदिग्ध तीन हाइवा में अवैध कोयला लोड होने की खबर फैल गई। लेकिन जब पुलिस और मीडिया के लोग पहुँचे तो कुछ भी नहीं मिला। कांटा के तममा कागज़ात सही मिले, सीसीटीवी फुटेज में भी किसी तरह का संदिग्ध हाइवा नजर नहीं आया। अधिकारियों यह खबर ही अफवाह लग रहा है। इसलिए यह जाँच से अधिकारी संतुष्ट हो गए।

Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View