बिना मास्क के बाजार में निकलने वाले लोगों के खिलाफ धरपकड़ अभियान
दुर्गापुर न्यूज़ दिन-प्रतिदिन दुर्गापुर इलाके में कोरोना आक्रांत की संख्या बढ़ रही है। लेकिन कुछ लोग सरकारी निर्देश की अवमानना कर मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं।
आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट सुरेश जैन और जिला शासक पूर्णेन्दु मांझी के निर्देश पर एसीपी पूर्व सपन दत्त दुर्गापुर थाना ओसी राजशेखर मुखोपाध्याय, इंचार्ज निर्मल सरकार समेत पुलिसकर्मी और सिविक वॉलिंटियर ने दुर्गापुर के बेनाचिटी और चंडीदास बाजार में मास्क का प्रयोग नहीं करने वाले लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस जगह-जगह लोगों को मास्क पहनने के लिए समझाते नजर आए। मास्क का प्रयोग नहीं करने वाले लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
बिना मास्क के वाहन चलाने वाले लोगों को बाइक जब्त की गई। बाइक मालिकों को खरीदकर मास्क पहनने के बाद कानूनी कार्यवाही करने का चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
दुर्गापुर एसीपी पूर्व स्वपन दत्त ने बताया कि बिना मास्क पहने बाजार आने वाले लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। इसके बाद यदि सरकारी आदेशों की अवहेलना होती है तो लापरवाह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जुर्माना किया जाएगा। प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान धारावाहिक रूप से चलता रहेगा। (निज संवाददाता रमेश कुमार गुप्ता बुदबुद)
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View