प्रतिबंधित मांस सहित तस्कर हुआ गिरफ्तार
चौपारण पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ एक बाइक और युवक को हिरासत में लिया है। इस सम्बंध में जानकारी देते हुए, थाना प्रभारी संभूनंद ईश्वर ने बताया की गुप्त सूचना प्राप्त हुई है कि एक बिना नंबर के मोटरसाइकिल पर अवैध रूप से प्रतिबंधित मांस को तस्करी करने के लिए बिहार की और से चौपारण होते हुए ले जाया जा रहा है। इसको वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए चोरदाहा चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी सअनि मनोज कुमार सिंह को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है। जिनके द्वारा उक्त मोटरसाइकिल को चोरदाहा चेकपोस्ट पर विधिवत तलाशी लिया गया। तलाशी के क्रम में बिना नंबर के मोटरसाइकिल पर अवैध रूप से 10 किलो प्रतिबंधित मांस पाया गया है। जैसे विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया। इस सम्बंध में थाना कांड संख्या 141/23 में धारा 414/429 भादवी एवं 12(1)/12 (3) झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्त मो० आफताब कुरैशी (24) पिता महरूम महबूब कुरैशी, ग्राम बजरकर, थाना बाराचट्टी, जिला गया (बिहार) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, तथा इस कारोबार में संलिप्त अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध अनुसंधान की जा रही है।

Copyright protected