सिंघरावां के आईआरबी जवान मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान निधन
चौपारण प्रखंड के ग्राम पंचायत सिंघरावां के आईआरबी जवान विकास कुमार का निधन मेडिका अस्पताल रांची में इलाज के दौरान हो गया। बताया जाता है कि आईआरबी जवान विकास को चार पूर्व ब्रेनहेमरेज हुआ था। जिन्हें मेडिका अस्पताल रांची में भर्ती किया गया था। मेडिका के चिकित्सकों ने चार दिन तक इलाज करने के बाद भी विकास को नही बचा पाए। मालूम हो कि विकास कुमार पिता लाटो साव देश की आन-बान-शान की रक्षा करने का जज्बा ले 2010 में आईआरबी झारखंड धुर्वा में बहाल हुआ था। विकास अपने पांच बहनों का एकलौता भाई था। आईआरबी जवान विकास ने अपने पीछे दो पुत्र एक पुत्री, पत्नी, माता गृहणी, पिता किसान व पांच बहनों को बीच मझधार में विलखता छोड़ कर चला गया। उनके असमय मौत पर विधायक उमाशंकर अकेला, पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, पूर्व सरपंच अर्जुन सिंह, एसएलजे हाई स्कूल प्रधानाध्यापक प्रभु राणा, प्रमुख पूर्णिमा देवी, उपप्रमुख प्रीति कुमारी, सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र चंद्रवंशी, पूर्व मुखिया अंजू देवी, मुखिया संतोष सिंह, पंसस विजय मधेसिया, लालेश साहू सहित सिंघरावां पंचायत व प्रखंड के लोगो ने शोक ब्यक्त किया।

Copyright protected