देह व्यापार के आरोप में तीन महिला समय सात गिरफ्तार
दुर्गापुर: दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप थाना अंतर्गत विधान नगर सेक्टर 2 सी इलाके में रविवार की देर संध्या गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी अभियान चलाते हुए देह व्यापार करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में चार पुरुष एवं तीन महिला शामिल है। सोमवार आरोपियों को दुर्गापुर अदालत में पेश कर उन्हें रिमांड पर लिया गया।
अलग-अलग जगहों के हैं आरोपी
पकड़े गये लोगों में रेलवे स्टेशन संलग्न अरविंद पल्ली निवासी संदीप राय, दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर निवासी प्रशांत घोष, देवाशिस दास, बाबुनारा निवासी राजेश प्रमाणिक, हुगली जिला के गपसी पड़ा निवासी रीता बर्मन, कोलकाता लेक टाउन निवासी सुलोचना मंडल एवं कोलकाता हाट तला निवासी प्राची माझी शामिल है। इनके खिलाफ देह व्यापार करने मामला दर्ज कराया गया है।
एक नेपाली लड़की सहित दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस
मामले की जांच कर रहे सर्कल इंस्पेक्टर चंद्रनाथ चक्रवर्ती ने बताया कि विधान नगर इलाके में देह व्यवसाय का सूचना मिल रही थी। पुलिस आरोपियों को पकड़ने का लिए जाल बिछा रखा था। रविवार की देर रात गुप्त सूचना पाकर पुलिस टीम सेक्टर 2 टूसी इलाके के में छापा मारी अभियान चलाया एवं राजेश प्रमानिक के घर में जांच करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पुलिस गिरोह के दो लोगों की तलाश कर रही है, जिसमें एक नेपाली लड़की भी शामिल है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। जल्द ही गिरोह के बाकी लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View