welcome to the India's fastest growing news network Monday Morning news Network
.....
Join us to be part of us
यदि पेज खुलने में कोई परेशानी हो रही हो तो कृपया अपना ब्राउज़र या ऐप का कैची क्लियर करें या उसे रीसेट कर लें
1st time loading takes few seconds. minimum 20 K/s network speed rquired for smooth running
Click here for slow connection


ग्रहों की भाषा

                       सुप्रभात

******** जय माँ कल्याणेश्वरी ********

श्री जय गुरु जी पंचांग

आचार्य संतोष कुमार पांडेय

*दिनाँक-: 07/10/2018,रविवार*

त्रयोदशी, कृष्ण पक्ष, आश्विन, करण-भद्र24:45:52, चन्द्र राशि –20:50:48, विक्रम संवत (कर्तक)-, लग्न- 19°35′, 169°35′

 * पद, चरण *

टी- 09:45:43

टू- 15:18:01

टे- 20:50:42

टो- 26:24:11

* ग्रह गोचर *

ग्रह =राशी, अंश ,नक्षत्र, पद

=======================

सूर्य=कन्या 19 ° 35 हस्त, 3 ण

चन्द्र = सिंह 21°14 ‘पू o फा o, 3 टी

बुध=कन्या 01 ° 18′ चित्रा ” 3 रा

शुक्र=तुला 16 ° 42, स्वाति, 4 ता

मंगल=मकर 13°30 ” श्रवण’ 2 खू

गुरु=तुला 28°47 ‘विशाखा, 3 ते

शनि=धनु 09 ° 07′ मूल ” 3 भा

राहू=कर्क 08 ° 05 ” पुष्य, 2 है

केतु=मकर 08 ° 05′ उo षाo, 4 जी

शुभा$शुभ मुहूर्त *

राहू काल 16:30 -17:58 अशुभ

यम घंटा 12:07 -13:35 अशुभ

गुली काल 15:02 -16:30 अशुभ

अभिजित 11:43 -12:30 शुभ

दूर मुहूर्त 16:24 -17:11 अशुभ

* दिशा शूल ज्ञान-

परिहार- : आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो घी अथवा चिरौजी खाके यात्रा कर सकते है l

इस मंत्र का उच्चारण करें- :

शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l

भोजनं वसनं यानं मार्गं में परिकल्पय: ll

* अग्नि वास ज्ञान -:*

15 + 13 + 1 + 1= 30 ÷ 4 = 2 शेष

आकाश लोक पर अग्नि वास हवन के लिए अशुभ कारक है l

* शिव वास एवं फल -:*

28 + 28 + 5 = 61 ÷ 7 = 5 शेष

ज्ञानवेलायाँ = कष्ट कारक

* भद्रा वास एवं फल- :*

दोपहर 14:02 से रात्रि 24:47 समाप्त

पाताल लोक = धनलाभ कारक

* विशेष जानकारी *

* सर्वार्थ सिद्धि योग 15:17 से

* त्रयोदशी श्राध्द

* शुभ विचार *

इन बातो को बार बार गौर करे…

सही समय, सही मित्र,सही ठीकाना, पैसे कमाने के सही साधन, पैसे खर्चा करने के सही तरीके ,आपके उर्जा स्रोत.

* शुभाषितानि *

गीता -: आत्मसंयमयोग अo- 06

योऽयं योगस्त्वया प्रोक्तः साम्येन मधुसूदन ।,

एतस्याहं न पश्यामि चञ्चलत्वात्स्थितिं स्थिराम्‌ ॥,

अर्जुन बोले- है मधुसूदन! जो यह योग आपने समभाव से कहा है, मन के चंचल होने से मैं इसकी नित्य स्थिति को नहीं देखता हूँ॥,33॥,

* दैनिक राशिफल *

मेष

पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। कार्य में आसानी रहेगी। समय आनंद से बीतेगा। लाभ में वृद्धि होगी। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मुलाकात होगी। मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। दिखावे पर खर्च होगा। अनर्गल आरोप लग सकते हैं। सावधानी आवश्यक है।

वृष

चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी से बचें। भाइयों से विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। उच्चाधिकारी संतुष्ट नहीं होंगे। विशेष प्रयास करना पड़ेगा। वस्तुएं संभालकर रखें। थकान रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है, व्यवसाय लाभदायक रहेगा।

मिथुन

प्रयास सफल रहेंगे। रुके कार्य बनेंगे। चारों तरफ से प्रशंसा मिलेगी। कार्य के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। कार्य में बेहतरी तथा परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। विवाद से बचें। स्वाभिमान को ठेस पहुँच सकती है। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।

कर्क

अतिथियों का आगमन होगा। उन पर व्यय होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। परिवार में बेवजह तनाव रह सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रुभय रहेगा। चोट व रोग से बचें। आलस्य हावी रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है।

सिंह

बेरोजगारी दूर होगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। विवेक का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। शत्रु परास्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

‍कन्या

वाणी पर नियंत्रण रखें। यात्रा में सावधानी रखें। वस्तुएं गुम हो सकती हैं। फालतू खर्च होगा। बेवजह परेशानी आ सकती है। काम में मन नहीं लगेगा। आय ठीक रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। विवाद न करें। बेचैनी रहेगी। बाकी सब सामान्य रहेगा।

तुला

जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। कामकाज ठीक चलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक होगी। आराम का अवसर नहीं मिलेगा। थकान रहेगी। जोखिम न लें।

वृश्चिक

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। स्थायी संपत्ति से लाभ के योग हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। लेन- देन में सावधानी रखें। विवेक का प्रयोग करें। घर- बाहर प्रसन्नता रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें।

धनु

भ्रम की स्थिति बन सकती है। चोट व रोग से बाधा संभव है। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। देव दर्शन हो सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। विरोधी पस्त होंगे। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम न लें।

मकर

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। दूसरों के व्यवहार में सावधानी रखें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। पार्टनरों से मतभेद हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ में कमी हो सकती है। धैर्य रखें। काम में मन नहीं लगेगा।

कुंभ

कुसंगति से हानि होगी। प्रेम- प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। आय में वृद्धि होगी। घर- बाहर प्रसन्नता रहेगी। सुख के साधन जुटेंगे। चोट व रोग से बचें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्र व संबंधी सहयोग करेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। शुभ समय।

मीन

भूमि व भवन के खरीद- फरोख्त की योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। कार्य में बेहतरी तथा परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कुछ चिंता तथा तनाव रह सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा।

आपका दिन मंगलमय हो

(आचार्य संतोष कुमार पांडे)

Last updated: अक्टूबर 7th, 2018 by News Desk

अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें

पाठक गणना पद्धति को अब और भी उन्नत और सुरक्षित बना दिया गया है ।

हर रोज ताजा खबरें तुरंत पढ़ने के लिए हमारे ऐंड्रोइड ऐप्प डाउनलोड कर लें
आपके मोबाइल में किसी ऐप के माध्यम से जावास्क्रिप्ट को निष्क्रिय कर दिया गया है। बिना जावास्क्रिप्ट के यह पेज ठीक से नहीं खुल सकता है ।
  • पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें



    Quick View


    Quick View


    Quick View


    Quick View


    Quick View


    Quick View

    झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें



    Quick View


    Quick View


    Quick View


    Quick View


    Quick View


    Quick View
  • ट्रेंडिंग खबरें
    ✉ mail us(mobile number compulsory) : [email protected]
    
    Join us to be part of India's Fastest Growing News Network