मोदी जी और बाबुल सुप्रियो के शपथ ग्रहण की खुशी में भाजपा ने किया शर्बत वितरण
भारतीय जनता पार्टी कुल्टी मंडल 1 के तत्वाधान में गुरुवार को कल्याणेश्वरी मंदिर के समीप भाजपा कर्मियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा आसनसोल लोकसभा सांसद बाबुल सुप्रियो के शपथ ग्रहण की खुशी में राहगीरों के बीच शरबत वितरण किया।
आयोजन में सालानपुर भाजपा मंडल 1 के भी कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया शरबत वितरण के पूर्व दोनों मंडल के भाजपा नेताओं ने संयुक्त रूप से माँ कल्याणेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना किया और कहा कि सांसद बाबुल सुप्रियो ने चुनाव के पूर्व माँ कल्याणेश्वरी से आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार प्रारंभ किया था।
इस दौरान कल्याणेश्वरी मंदिर से होकर गुजरने वाली सभी वाहन को रोककर एवं मंदिर पहुँचने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं शरबत पिलाया गया। मौके पर उपस्थित भाजपा कुल्टी मंडल 1 महामंत्री इंद्रजीत पाल ने कहा कि भाजपा की प्रचंड जीत आम जनता की जीत है इसीलिए इस खुशी के मौके पर आज आम जनता भी शामिल हुई है।
चूंकि आज एक और खुशी का दिन है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और माननीय सांसद बाबुल सुप्रियो दूसरी बार शपथ ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व तथा सांसद बाबुल सुप्रियो के दिशा निर्देश पर जल्द ही जन सरोकार का कार्य किया जाएगा। मौके पर सालानपुर मंडल 1 सचिव सत्यनारायण राय, भाजपा महिला मोर्चा नेत्री मुनमुन भट्टाचार्य, जितेन रजवार, उमा शंकर पंडित, वरुण चटर्जी, पप्पू घोष, पिंटू बाउरी, सुनील साव, मिथुन तुरी, विष्णु कुमार, विनोद मल्लिक, सरोज मंडल, सूरज महतो, सुनील वर्मा, बिरजू मंडल, समेत भारी संख्या में भाजपा कर्मी मौजूद थे।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View