एक युवक ने वृद्धा संग दुष्कर्म का किया प्रयास, भेजा गया जेल
दुर्गापुर: गुरुवार की सुबह को बुदबुद थाना ने वृद्धा संग दुष्कर्म करने के प्रयास मामले में गिरफ्तार आरोपी को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया। जहाँ सुनवाई के दौरान उसकी जमानत नामंजूर हो गई, आरोपी को 14 दिनों के लिए जेल हिरासत भेज दिया गया। पकड़ा गया आरोपी कालीपद बागदी सोनई का रहने वाला है। जानकारी मुताबिक सोमवार की देर रात कालीपद ग्राम के ही एक वृद्ध महिला के आवास में घुसकर वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया था। वृद्धा ने इसकी खबर आस-पास के लोगों को दी थी। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ बुदबुद थाना में मामला दर्ज कराते हुए अस्वस्थ्य महिला को इलाज के लिए दुर्गापुर बिधाननगर महकमा अस्पताल में भेजा, जहाँ महिला का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सोनायी ग्राम का ही रहने वाला है। पहले भी इसके खिलाफ आपराधिक मामले थाने में दर्ज है। वृद्ध महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
![](https://bengalpress.in/wp-content/uploads/2020/10/1000-visiting-Card-in-rs-400-2.jpg)
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
![](https://www.mondaymorninglive.in/wp-content/uploads/2024/07/IMG-20240716-WA0011-274x144.jpg)
Quick View