राम रहीम ने बीमार चल रहे पीड़ित की आर्थिक मदद
लोयाबाद क्षेत्र के दो दोस्तों की युगल जोड़ी (राम-रहीम) राजकुमार महतो और असलम मंसूरी ने मदद की हाथ बढ़ाते हुए फिर से एक जरूरतमंद की मदद। लम्बे दिनों से अस्वस्थ चल रहे सेन्द्रा निवासी अशोक पोलाई को राम-रहीम ने आर्थिक सहयोग देकर उनकी बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।
दोनों दोस्त मंगलवार को स्वयं अशोक पोलाई के घर पहुँचे। इस दौरान अशोक को ढ़ांढ़स बंधाते हुए उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुलाकात के पश्चात अशोक को आश्वासन देते हुए कहा कि आगे जब कभी भी जरूरत पड़ी तो वे दोनों पीछे नहीं हटेंगे।
वहाँ से लौटने के दौरान कहा कि हम दोनों का हमेशा से यह प्रयास रहा है कि जरूरतमंदों के बीच यथासम्भव मदद की जाए। जरूरतमंदों की सेवा कर हमें आत्मिक सुकून मिलती है। आगे भी इस तरह की सेवा करते रहने की चाह है।
मौके पर रवि कुमार, आशीष चटर्जी, जगपाल सिंह, बूच्चू रवानी, सुरेश यादव, रेणुका देवी, शशि कला देवी, गौतम बाउरी, बालकिशुन हांड़ी इत्यदि मौजूद थे।

Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View