कॉंग्रेस कमिटी द्वारा कृषि कानून के खिलाफ केंद्र सरकार के विरुद्ध किया गया धरना प्रदर्शन
झारखंड प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं झारखंड सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव जी के निर्देशानुसार धनबाद जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह के आदेशानुसार झरिया अंचल के कार्यालय के प्रांगण में प्रखंड कॉंग्रेस कमिटी एवं नगर कॉंग्रेस कमिटी के संयुक्त धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के कृषि कानून के विरोध में पुरजोर धरना दिया गया। इस धरना के ऊपरांत राष्ट्रपति के नाम सीओ को राष्ट्रपति के नाम कृषि काला कानून के विरोध में एक ज्ञापन दिया गया। उस ज्ञापन में मांग की गई किसी काला कानून को जल्द से जल्द समाप्त कराया जाए।
इस कार्यक्रम में प्रभारी के रूप में योगेंद्र सिंह योगी मोहम्मद अनवर शमीम जिला कॉंग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष मुख्तार खान, झरिया विधानसभा कॉंग्रेस प्रभारी प्रीतम रवानी, भगत सिंह, भोला सिंह, प्रमोद चंद्रवंशी, राजू झा, राजा अंसारी, निकेश कुमाार, अमित यादव अंकित प्रसाद इत्यदि बहुत सारे कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View