पुलिस ने सख्ती कराया से लॉकडाउन का पालन, मास्क न पहनने वालों को हिदायत दे कर छोड़ा
हुगली के विभिन्न इलाकों में लॉकडाउन का पुलिस के द्वारा सख्ती से पालन कराया गया। जगह-जगह बैरिकेड लगाकर पुलिस ने मास्क न पहनने वाले लोगों को रोका तथा मास्क से संबंधित सख्त नियम को भी बताया।
जो लोग बिना मास्क के सड़कों पर निकल रहे थे उन्हें पुलिस वालों ने नियम समझा कर घर वापस कर दिया। प्रशासन के द्वारा लॉकडाउन के पालन में इस बात का ख्याल रखा गया कि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के सड़कों पर ना आए बिना जरूरी सेवा के कोई भी व्यक्ति सड़कों पर दिखाई ना दे यदि ऐसा होता है तो पुलिस द्वारा उनसे पूछताछ कर उन्हें तत्काल ही घर वापस कर दिया जाता है।
पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को यह भी बताया गया कि मास्क एक अनिवार्य विषय वस्तु है उसके जगह पर कोई और वस्तु काम नहीं आ सकती अतः मास्क पहनना अनिवार्य है इसे ना पहनने पर या तो 2 वर्ष की सजा ₹100000 जुर्माना भी हो सकता है।
( निज संवा. सुभाष सिंह )
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View