धनबाद जेल से फरार देवा भुइँया के पिता को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
लोयाबाद जेल से फरार देव कुमार उर्फ देवा भुइयाँ के घर पर लोयाबाद पुलिस ने छापेमारी की है। देवा तो नहीं मिला।पुलिस देवा के पिता शम्भू भुइयाँ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस उसके पिता से रिश्तेदारों सहित कई जानकारी इकट्ठा कर रहा है। ताकि उसकी तलाश किया जा सके। देवा के पिता शम्भू ने कहा कि हमने पुलिस को सब जानकारी दे दिया है। मुझे तो यह भी पता नहीं है कि देवा जेल से फरार हो गया है। वह घर नहीं आया है। पिता ने कहा कि देवा उसका दो बेटे में छोटा है। वह प्राइमरी स्कूल में पढ़ता था।
देवा दर्ज मामले
1) 2019 में थानेदार संजय उरांव के समयहिरासत से भागा था, तब इसके खिलाफ कोई इंट्री नहीं हुआ था।
2) 31.12.2019 को तत्कालीन थानेदार रमेश चंद्र सिंह के ब्यान पर देवा भुईया को डीजल चोरी के आरोप में जेल भेजा गया था।
3) 15.03.2019 को फुचनी देवी की लिखित शिकायत के आधार पर देव कुमार भुईंया व अन्य पर गाली गलौज मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
4) कतरास कांड संख्या 216/2020 दिनांक 31.08.2020 पिता शंभु भुईया पता-सेन्द्रा दस नंबर, थाना लोयाबाद
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View