पुलिस द्वारा घोषणा कर लोगों को बताया जा रहा सितंबर माह के द्वितीय लॉकडाउन, लॉकडाउन के नाम पर बढ़ रहे जरूरी चीजों के दाम
पश्चिम बंगाल राज्य सरकार द्वारा घोषित सितंबर महीने के द्वितीय लॉकडाउन के लिए राज्य के प्रत्येक थानों और ब्लाॅक कार्यालयों के वाहनों के द्वारा अपने-अपने इलाकों में आगामी 11-09-2020 शुक्रवार के लॉकडाउन के लिए आज 10-09-2020 को घोषणा किया गया। इसी के मद्देनजर जामुड़िया थाना क्षेत्र एवं श्री पुर फाड़ी के अंतर्गत विशेष पुलिस वाहन के द्वारा पूरे इलाके में घोसना किया गया। जिसमें जरूरी सेवाओं को छोड़ कर बाकी सभी के लिए सख्ती से लॉकडाउन का पालन करने का आवाह्न किया गया। लॉकडाउन के उल्लंघन करने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई और कहा गया कि जो भी लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करेंगे उनके साथ सख़्त से सख़्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। ये घोषणा और चेतावनी बांग्ला और हिंदी दोनों ही भाषाओं में की गई।
लोगों ने पुलिस की इस कार्यवाही सराहा है और कहा कि लॉकडाउन के एक दिन पूर्व पुलिस द्वारा घोषणा करने से लोग सचेत हो जा रहे हैं। बाजारों मैं लॉकडाउन की बात सुन कर सब्जियों एवं जरूरी चीजों के दाम में बढ़ोत्तरी हो जा रही है। जिस पर पुलिस द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं कि जा रही है। आगामी 11 और 12 सितंबर दो दिनों की लॉकडाउन की घोषणा थी, लेकिन 12 सितम्बर के लॉकडाउन को मुख्य मंत्री ममता बनर्जी द्वारा वापस ले लिया गया है यानि कि 12 सितम्बर 2020 का लॉकडाउन कैंसल कर दिया गया है।
कन्हैया कुमार राम

Copyright protected