पिंटू कुमार सिंह को लगातार तीसरी बार जनता दल यू के जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई दी गई
जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष खेरू महतो ने बाबूजी धनबाद निवासी पूर्व जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह को पुनः तीसरी बार जिला अध्यक्ष बनाने पर पूरे जिला के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। साथ में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह एवं प्रदेश प्रभारी प्रवीण सिंह को भी बधाई दिए हैं कि इन के जिला अध्यक्ष बनने से जिले में पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी और आने वाले पंचायत चुनाव में पार्टी को इससे फायदा पहुँचेगा।
बधाई देने वालों में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष गुलाब महोत्सव हाजी, हसीब खान, प्रदेश महासचिव सुशील सिंह, पार्वती देवी, उचित महोत्सव, प्रदेश सचिव अरविंद राय ,कार्यकारिणी सदस्य मुन्ना, सिन्हा महानगर अध्यक्ष राजू सिंह, राजेंद्र नगर अध्यक्ष धरमलाल दूबे, महिला जिला अध्यक्ष अनीता देवी, पुष्पा पांडे, रीता रानी मंडल, गीता देवी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष राय, दीप नारायण सिंह, के के तिवारी, अरुण पासवान, कपिल देव यादव ,कामेश्वर यादव सरोज देवी आदि शामिल थे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View