फोन पर श्रमिक नेता को मिली जान से मार देने की धमकी, श्रमिकों में आक्रोश
श्रमिक नेता तथा दुर्गापुर नगरनिगम के एमआईसी प्रभात चटर्जी को फोन पर जान से मार देने की धमकी मिली। इसके बाद ही श्रमिकों में उत्तेजना का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक श्रमिक नेता प्रभात चटर्जी बुधवार की शाम को गोपाल माठ स्थित तृणमूल कार्यालय में बैठकर मीटिंग कर रहे थे। उसी दौरान उनके फोन पर जान से मार देने की धमकी मिली तथा गाली गलौज किया गया।
जिसको लेकर श्रमिकों में उत्तेजना का माहौल बन गया और प्रभात चटर्जी ने अपने उच्च नेतृत्व को इसकी जानकारी दी। उसके बाद उच्च नेतृत्व के कहने पर वारिया फांड़ी में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। इस दौरान समर्थकों की भीड़ लगी रही और नारेबाजी करते रहे। शिकायत के बाद ही मोबाइल नंबर ट्रेस कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एक का नाम शेख भूलन तथा दूसरा शेख जमशेद अली है।
उन दोनों को गुरुवार की सुबह अदालत में पेश किया गया। जहाँ मोबाइल फोन पर कोई रिकॉर्ड नहीं होने के कारण दोनों को जमानत मिल गई। बताया जाता है कि कल सृजनी हॉल में जिला अध्यक्ष वी. शिवदासन दासु ने लोकसभा चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को लेकर बैठक की थी। उसके कुछ देर बाद ही प्रभात चटर्जी को फोन पर धमकी मिला।
इसके पीछे तृणमूल की आपसी गुटबाजी बताया जा रहा है, जो कुछ दिनों से चली आ रही है। विश्वनाथ पड़ियाल को जिला तृणमूल ट्रेड यूनियन का अध्यक्ष बनाया गया था। उसके बाद से ही गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। इस घटना के पीछे भी सूत्र बता रहे हैं कि जिला अध्यक्ष के कार्यकर्ता शामिल है। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वह लोग विश्वनाथ पड़ियाल ग्रुप के ही बताया जा रहा है।

अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View