दुर्गापुर स्टील प्लांट में गर्म लेडल पलटने से एक ठेका मजदूर की मौत, 3 घायल
दुर्गापुर। दुर्गापुर स्टील प्लांट में रविवार को सुबह पीडब्ल्यूई (PWE) विभाग के दो नंबर फर्नेस में दुर्घटना होने से एक ठेका मजदूर की मौत हो गई है। जबकि 3 अन्य ठेका मजदूर बुरी तरह घायल बताया गया है। घायलों को डीएसपी के में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि दुर्गापुर स्टील प्लांट (डीएसपी) के पीडब्ल्यूई विभाग में दो नंबर फर्नेस में रविवार को सुबह करीब 10:45 बजे ठेका मजदूर काम कर रहे थे। तभी अचानक गर्म लेडल पलटने से चार ठेका मजदूर बुरी तरह झुलस गया। इस दौरान घटनास्थल पर आग लग गई। मौके पर एक मजदूर पलटू बाउड़ी की मौत हो गई। जबकि अन्य तीन मजदूर प्रशांत बनर्जी, प्रशांत घोष, गोपीमन्ना बुरी तरह घायल हो गए।
घायलों को डीएसपी के में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ से गंभीर हालत में दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर घटना के बाद मौके पर पहुँची दमकल और सीआईएसएफ की टीम ने 1 घंटे के मस्कत के बाद आग पर काबू पाया। संवाद लिखे जाने तक स्टील प्लांट के अधिकारियों की ओर से घटना के संदर्भ में कोई बयान नहीं मिल पाया है। चारों ठेका मजदूर Motern technology कंपनी के अधीन काम करते है।

Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View