गरीब ठेलेवाले के खाते से उड़ गए 9 हजार रुपए , प्रज्ञा केंद्र से गड़बड़ी की आशंका
लोयाबाद प्रज्ञा केंद्र से ठेले वाले का करीब नौ हजार रुपये गायब हो गया है। ठेले वाले दो हजार निकालने गया और 9 हजार खाते से गायब हो गया। ये अजीबोगरीब मामला लोयाबाद के इंदल दुसाध का है। वह ठेला चलाकर बाल बच्चों का पेट पालता है। घटना 14 अप्रैल की है।
तब से वह प्रज्ञा केंद्र से लेकर बैंक का चक्कर काट रहा है, लेक़िन उसका रकम आज तक नहीं मिला। अब इंदल धनबाद एसएसपी से गुहार लगाया है। इससे पहले इंदल लोयाबाद पुलिस और साइबर थाना में अपनी फ़रियाद सुना चुका है। लेकिन उसका रकम उसे नहीं मिला।
इंदल की माने तो दो हजार रुपए निकलने के लिए लोयाबाद के एक प्रज्ञा केंद्र गया। प्रज्ञा वाले 40 रुपये चार्ज के साथ 2040 का ट्रांजेक्शन किया, लेकिन पैसा नहीं निकला और इंदल के खाता से पैसा कट भी गया।
आरोप है कि प्रज्ञा वाले ने कुल चार बार अंगूठा लगवाते हुए ट्रांजेक्शन किया लेकिन एक बार भी सफल नहीं हुआ। मायूस होकर इंदल लौट गया। फिर वह बेटी की शादी में व्यस्त हो गया। करीब दो महीने बाद जब बैंक गया तो पता चला कि उसके खाते से 9,160/- रुपये गायब हो गया। इंदल ने कहा कि 2040 के हिसाब से चार पर ट्रांजेक्शन किया गया तो एक हजार अधिक क्यों और कैसे कट गया। इंदल की माने तो एक हजार 14 अप्रैल के कई रोज बाद कटा है।
कुल मिलाकर घटना पूरे तरह से संदेहास्पद बन चुका है। घटना के इतने दिनों बाद भी गायब हुए रकम न प्रज्ञाकेन्द्र पहुँचा और न ही इंदल के खाता में। जबकि ट्रांजेक्शन फेल के कुछ रोज बाद रकम लौट जाती है। इंदल ने कहा कि प्रज्ञाकेन्द्र वाले ने कहा कि उसके पास भी पैसा नहीं पहुँचा।

Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View