9 वर्षो के पश्चात झरिया बी जे पी कार्यालय पहुंचे पूर्व विधायक संजीव सिंह कार्यकर्त्ताओ की भारी भीड़ उमड़ी
*9 वर्षों बाद झरिया लौटे पूर्व विधायक संजीव सिंह, सिंह मेंशन कार्यालय पहुंचे*
झरिया । पूर्व विधायक संजीव सिंह करीब 9 वर्षों बाद अपनी कर्मभूमि झरिया पहुंचे। कतरास मोड़ स्थित सिंह मेंशन कार्यालय में पहुंचकर उन्होंने अपने पिता स्व सूर्यदेव सिंह एवं लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने संजीव सिंह का भव्य स्वागत किया। उनके साथ वर्तमान विधायक रागिनी सिंह भी मौजूद रहीं। इस दौरान संजीव सिंह ने कार्यकर्ताओं और झरिया वासियों से मुलाकात की। मीडिया को संबोधित करते हुए संजीव सिंह ने कहा कि करीब साढ़े आठ वर्षों बाद आज झरिया आने का अवसर मिला। झरिया की धरती से उनके पिता स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह का गहरा लगाव रहा है। उन्होंने कहा कि जेल जाने के बाद भी जिस तरह कार्यकर्ता सिंह मेंशन परिवार के साथ मजबूती से जुड़े रहे, उसके लिए वे सदैव उनके ऋणी रहेंगे। इसके बाद संजीव सिंह एवं विधायक रागिनी सिंह झरिया प्रेस क्लब पहुंचे, जहाँ भाजपा के जुझारू कार्यकर्ता स्व शैलेंद्र चंद्रवंशी की प्रथम श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।
संवाददाता — शमीम हुसैन

Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View

