नागालैंड और त्रिपुरा में जीत पर रानीगंज में भाजपा ने निकाला विजय जुलुस
पूर्वोत्तर के 3 राज्यों मेघालय , नागालैंड और त्रिपूरा के विधानसभा चुनाव में दो राज्यों नागालैंड और त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन की भारी जीत की खुशी में शनिवार को रानीगंज भाजपा मंडल की तरफ से डॉल्फिन मैदान से विजय जुलूस निकाला गया।
देश की जनता भाजपा के साथ
रानीगंज भाजपा मंडल के अध्यक्ष शमशेर सिंह ने कहा कि भारत की जनता भाजपा के समर्थन में है एवं भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो देश के लोगों का विकास करती है एवं यहाँ की जनता को भारतीय जनता पार्टी के ऊपर भरोसा है।
नोटबंदी जीएसटी से केवल बेईमानों को डर :दिनेश सोनी
भाजपा रानीगंज मंडल के महासचिव दिनेश सोनी ने कहा कि आम आदमी भाजपा के साथ है। नोट बंदी, GST से केवल बेईमानो को डर है और इसलिए वे आम जनता के बीच तरह तरह के दुष्प्रचार करती रहती है लेकिन फिर भी ईमानदार और राष्ट्र भक्त नागरिक खुश हैं और भाजपा के साथ हैं। उत्तर प्रदेश से शुरू हो कर आज नॉर्थ ईस्ट के चुनावो के परिणामो से यह बात एक बार फिर साबित हुयी है।
इस मौके पर पोस्ट ऑफिस डॉल्फिन मैदान से विजय जुलूस शुरूआत कर रानीगंज शहर की परिक्रमा की । इस मौके पर रानीगंज भाजपा मंडल के मदन त्रिवेदी, दिनेश सोनी ,रमेश शर्मा सहित कई भाजपा कर्मी उपस्थित थे।

अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
							
					
					Quick View

						