दुर्गापुर के संगीत शिक्षक ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 20 लाख रुपए दान दिया
कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकने के लिए चल रही जंग में दुर्गापुर के एक संगीत शिक्षक मथुरानाथ भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 20 लाख रुपए दान दिया। मुख्यमंत्री राहत कोष के नाम उठते राशि का चेक शनिवार को दुर्गापुर नगर निगम के डेपूटी मेयर अनिंदिता मुखोपाध्याय के हाथों सौंप दिया।
80 वर्षीय मथुरा नाथ भट्टाचार्य ने बताया कि मेरा पुत्र रुद्रजीत भट्टाचार्य प्रख्यात संगीत सिल्पी था। पुत्र के साथ यूरोप और अन्य देशों में मुझे संगीत के कार्यक्रम में जाने का मौका मिला। कैंसर से आक्रांत होने के वजह से कम उम्र में ही पुत्र को खो दिया। उन्होंने बताया कि पुत्र रूद्रजीत भट्टाचार्य के स्मृति उद्देश्य में उक्त चेक को दान में दिया गया है।
बांकुड़ा निवासी मथुरा नाथ भट्टाचार्य 10 वर्ष पहले दुर्गापुर में आकर बस गए थे। बहुत परिश्रम से घर घर जाकर छात्र-छात्राओं को गाना और संगीत सिखा कर अर्थ संग्रह किए थे। आज पुत्र रूद्रजीत के स्मृति में चेक सौंपकर अपने को गर्वित महसूस कर रहा हूँ। निज संवाददाता रमेश कुमार गुप्ता बुदबुद
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View