विधायक अम्बा प्रसाद आरक्षण की मांग के समर्थन को लेकर पहुँची चौपारण
चौपारण। बड़कागाँव के सबसे लोकप्रिय विधायक एवं अपने कार्य के प्रति हमेशा ईमानदारी एवं सक्रिय कहे जाने वाली अम्बा प्रसाद पहुँची चौपारण। झारखंड के ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण मिले इसकी मांग को लेकर बड़कागाँव विधायक अम्बा प्रसाद मुखर नजर आ रही है। इसे लेकर आगामी 2 नवम्बर को हज़ारीबाग़ के जिला स्कूल के मैदान में ओबीसी वर्ग का महजुटान होगा। इसे सफल बनाने के लिए विधायक अम्बा प्रसाद ने बुधवार को चौपारण का दौरा कर अपने हक और अधिकार के लिए लोगों से महजुटान कार्यक्रम का सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में हज़ारीबाग़ में पहुँचे इस के लिए आव्हान कीं।
चौपारण पहुँचने पर जिला परिषद भाग 2 के संभावित उम्मीदवार महेंद्र साहू के नेतृत्व में क्षेत्र भ्रमण के दौरान महूदी चौक पर भव्य स्वागत किया गया। विधायक अम्बा ने कहा कि झारखंण्ड में ओबीसी की आबादी 60 प्रतिशत से अधिक है लेकिन फिर भी आज तक राजनीतिक पार्टियों द्वारा ओबीसी समाज के 54 जातियो को छलने का कार्य किया है, पर अब वह समय आ गया है कि हमें अपने अधिकारों को लड़ कर लेना पड़ेगा। इसलिए 2 तारीख को हज़ारीबाग़ के महजुटान कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनावें। उसके बाद विधायक अम्बा विधायक आवास चौपारण पहुँची जहाँ विधायक पुत्र रवि अकेला द्वारा स्वागत किया गया।

Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View