पारा शिक्षक का शव जंगल से बरामद, हत्या कर लाश फेंकने की संभावना
नारायणपुर थाना क्षेत्र के सकलपुर और धोबना गाँव के बीच जंगल के पास से रविवार को एक पारा शिक्षक की लाश बरामद की गई। शव के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। साथ ही हाथ में एक कपड़े का टुकड़ा भी बरामद किया गया है। शिक्षक रात भर घर से लापता थे। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जाँच में जुट गई है। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि शिक्षक की हत्या कहीं और कर शव को यहाँ फेंका गया है मृतक की पहचान 47 वर्षीय सिकंदर मियाँ के रूप में की गई। सिकंदर धोबना गाँव स्थित उत्क्रमित मध्य विघालय में पारा शिक्षक थे। साथ ही वो गाँव में ठेकेदारी भी किया करते थे।
परिजनों के अनुसार, शनिवार की शाम सिकंदर घर में यह बोल कर निकले कि वो मजदूर ढूंढ़ने के लिए जा रहे हैं। पर देर रात तक वापस नहीं आए। परिजनों ने सिकंदर के फोन पर कॉल किया तो फोन बंद मिला इधर, रविवार की सुबह लोगों को सिकंदर का शव दिखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों के अनुसार, सिकंदर का किसी से कोई विवाद नहीं था। ऐसे में उनकी हत्या किसने और क्यों की, यह बड़ा सवाल बन गया है। DSP अरविंद उपाध्याय ने बताया कि शव देख ऐसा प्रतीत होता है कि सिकंदर की कहीं और हत्या कर शव यहाँ जंगल के पास फेंका गया है।

Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View