दुर्गापूजा महापंचमी के दिन मेयर बिधान ने किया 32 पूजा पंडाल का उदघाटन
चितरंजन/सालानपुर। आसनसोल नगर निगम मेयर सह बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय ने दुर्गापूजा महापंचमी के दिन सालानपुर प्रखंड एवं चित्तरंजन रेल नगरी में कुल 32 दुर्गापूजा मंडप का उदघाटन किया।
मेयर ने चित्तरंजन शहर के एरिया-5, 6 , सिमजुड़ी समेत सालानपुर प्रखंड के रूपनारायणपुर समेत कुल 32 दुर्गापूजा मंडप का उन्होंने धूमधाम के साथ उदघाटन किया।
उदघाटन के दौरान विभिन्न पूजा पांडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रम और नृत्य का आयोजन किया गया।
मेयर ने कहा कि क्षेत्र में बहुत अच्छे एवं मनमोहक पंडाल बनाया गया है, माँ दुर्गा की प्रतिमा भी अद्भुत कलाकृतियों से सुसज्जित किया गया है।
सभी से निवेदन है अच्छे और शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गापूजा का आनन्द ले।
इस दौरान मेयर के साथ आसनसोल नगर निगम के उपमेयर वशिमुल हक, जिला परिषद कर्मध्यक्ष मोहम्मद अरमान, प्रखंड तृणमूल कांग्रेस उपाध्यक्ष भोला सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View