महर्षि बाल्मीकि जयंती समारोह में भाजपा नेत्री रागिनी सिंह शामिल हुई
जोड़ापोखर । ईस्ट कोयरीबांध बाल्मीकि मोहल्ला में गुरुवार को भारतीय बाल्मीकि धर्म समाज की ओर से महर्षि बाल्मीकि जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह शामिल हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेत्री द्वारा महर्षि बाल्मीकि मंदिर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर किया गया। इस दौरान वाल्मीकि समाज के लोगों ने श्रीमती रागनी सिंह को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। लोगों ने बताया कि पिछले पचास वर्षों से अधिक समय से हम लोग यहां महर्षि बाल्मीकि की जयंती मनाते आ रहे है। हमारे समाज के इस मंदिर मे जो मूर्ति स्थापित है, वो श्रीमती रागिनी सिंह की ही देन है। पिछले वर्ष ही इस मंदिर मे रागिनी सिंह के द्वारा महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया गया था। श्रीमती रागिनी सिंह ने बताया कि वाल्मीकि समाज के लोग साहसी और ईमानदार होते हैं। हिदुत्व की रक्षा के लिए हमेशा खडे़ रहते हैं। हम सभी वाल्मीकि के संतान हैं। महर्षि बाल्मीकि समाज से ऊंच-नीच के भेदभाव को खत्म करना चाहते थे। सादा जीवन उच्च विचार। जीवन जीने की सीख हमलोगों को दी। महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलकर ही एकता व शिक्षा से ही समाज का विकास होगा। महर्षि वाल्मिकी के रामायण से ही हम राम के रामराज्य के बारे में जाना है। मौके पर मुख्य रूप से अरुण साव, अरिंदम बैनर्जी,सतीश वाल्मीकि, विक्की वाल्मीकि, रवि वाल्मीकि, शिव वाल्मीकि, प्रहलाद वाल्मीकि, पंकज वाल्मीकि,सूरज वाल्मीकि, राजू वाल्मीकि, सुभाष वाल्मीकि, दीपू वाल्मीकि समस्त वाल्मीकि समाज की महिलाएं और पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे।
संवाददाता – शमीम हुसैन

Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
सुविधाओं की कमी से श्रद्धालुओं में रोष: बर्नपुर घाट पर अव्यवस्था का आलम
Quick View
Quick View

