लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास ) ने स्व. बिनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि मनाई
लोजपा (रामबिलास) ने स्व. बिनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
झरिया । लोक जनशक्ति पार्टी (रामबिलास) धनबाद जिले की ओर से स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि पर उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों ने स्व. महतो के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धासुमन अर्पित किए। स्व. बिनोद बिहारी महतो के पौत्र राहुल कुमार महतो ने इस मौके पर जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार को मोमेंटो और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। पार्टी पदाधिकारियों ने स्व. महतो के आदर्शों पर चलने और उनके दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार, महानगर अध्यक्ष रूदल पासवान, युवा जिला अध्यक्ष संजय पासवान, पूर्व महासचिव जयंत कुमार, महेश पासवान, सुशील पासवान तथा रोम्मी कुमार उपस्थित रहे।
संवाददाता — शमीम हुसैन

Copyright protected

