पूरा देश नरेंद्र मोदी को दुबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए आतुर है – श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार
मधुपुर: लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत शनिवार को शहर के शेखपूरा मोहल्ला स्थित रामलीला मैदान से श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ ‘विजय संकल्प’ बाइक रैली निकाली गई।
बाइक रैली में सबसे आगे श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार आगे चल रहे थे। भाजपा और भाजयुमो के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बाइक में पार्टी का झंडा लगाए हुए थे।
रामलीला मैदान से निकली जो कॉलेज रोड, राजबाड़ी रोड, स्टेशन रोड, बावन बीघा, पटवाबाद, खलासी मोहल्ला, डालमिया कूप, पथरौल, गजंडा, जमुनी, चरपा, जामा, भैरवा रोड, हटिया रोड, गाँधी चौक, पंचमंदिर रोड, भगत सिंह चौक होते हुए पुनः रामलीला मैदान पहुँची। जहाँ सभा में तब्दील हो गई।
इस दौरान नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, अमित शाह जिंदाबाद, रघुवर दास जिंदाबाद, भाजपा जिंदाबाद के नारे से शहरी एवं ग्रामीण इलाका गुंजायमान होता रहा। सभा को संबोधित करते हुए मंत्री राज पलिवार ने कहा कि पूरा देश नरेंद्र मोदी को दुबारा प्रधानमंत्री बनाने को लेकर जनता आतुर है। झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी की जीत होगी। विपक्ष भले ही महागठबंधन बनाकर चुनाव लड़ने की बात कह रही है लेकिन देश की जनता नरेंद्र मोदी को ही देश का नेतृत्व सौंपने के लिए तैयार है।
देश की एकता व अखण्डता को सिर्फ भारतीय जनता पार्टी अक्षुण्ण रख सकती है
अपनी बात को आगे रखते हुए मंत्री राज पलिवार ने कहा कि देश की एकता व अखण्डता को सिर्फ भारतीय जनता पार्टी अक्षुण्ण रख सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रहार से पाकिस्तान पूरी दुनिया में अलग-थलग पड़ गई है। वह अंतिम सांसे गिन रही है। उन्होंने विंग कमांडर अभिनंदन के वतन वापसी को देश की जीत बताया। कहा कि ऐसे जांबाज वीर सपूत को पूरी दुनिया सलाम कर रही है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों एवं मंडल से आए कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा। कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी का रीढ़ होता है।
इस सभा में भाजपा नगर अध्यक्ष अवनी भूषण, प्रखंड अध्यक्ष दीनदयाल शाही, भाजपा जिला मंत्री सचिन रवानी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अवध प्रसाद भैया, विस्तारक नीरज कुमार, सचिन राय, नकुल रवानी, किशोर झा, उमेश सिंह, शिबू सिंह, धीरज मिश्रा, वरिष्ठ नेता भरत लाल भैया, अशोक गौड़, सत्यनारायण भवानी, मिथिलेश रवानी, भाजयुमो नगर अध्यक्ष विक्की शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह, प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर, पूर्व वार्ड पार्षद राजू सिन्हा, प्रमोद विद्यार्थी, अजय सिंह, पप्पू यादव, वार्ड पार्षद प्रदीप कुमार शर्मा, राजेश आनंद, राजेश कुमार दुबे, करौं प्रखंड भाजपा अध्यक्ष सुभाष पांडे, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष गुलाब मंडल, दिलीप तिवारी, नारायण महतो, महेंद्र गुप्ता, जयप्रकाश सिंह, मनोज राय, हुसैनाबाद भाजपा मंडल अध्यक्ष अमोद सिंह, सुशांत कुमार राय समेत दो हजार से अधिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
सुविधाओं की कमी से श्रद्धालुओं में रोष: बर्नपुर घाट पर अव्यवस्था का आलम
Quick View
Quick View

