भाजपा विधायक डॉ. अजय पोद्दार के पिता की नम आंखों से अंतिम विदाई
बराकर। कुल्टी विधानसभा भाजपा के लोकप्रिय नेता सह स्थानीय विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार के पिता स्वर्गीय श्याम लाल पोद्दार का अंतिम संस्कार शनिवार को बराकर नदी तट स्थित मारवाड़ी शमसान घाट मे किया गया। स्वर्गीय श्याम लाल पोद्दार को उनके बड़े पुत्र कुल्टी विधायक डॉ अजय पोद्दार ने मुखाअग्नि देकर उनका विधिवत अंतिम संस्कार किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा राज्य नेतृत्व जिला नेतृत्व कुल्टी ब्लाक भाजपा एव स्थानीय समाज सेवी संस्था एव स्थानीय सभी समाज के लोगो ने उनके अंतिम संस्कार में शामिल होकर अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित किया । जिनमे बराकर हटल्ला दुर्गापूजा कॉमिटी के अनिल अग्रवाल, आसनसोल भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप दे,उपाध्यक्ष चंद्रदेखर,जिला महासचिव बाप्पा चटर्जी,भाजपा राज्य नेता नगर निगम के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी, निर्मल कर्मकार,आसनसोल भाजपा जिला मोर्चा अध्यक्ष संतोष मुखर्जी,महासचिव अमित गोराई, बीएमएस के राज्य उपाध्यक्ष जयनाथ चौबे,भाजपा पार्षद ललन मेहरा, पूर्व पार्षद पप्पू सिंह, भाजपा कुल्टी मंडल एक के अध्यक्ष संजू घोष, दो के दसरथ यादव, तीन के कंचन सिन्हा, चार के सत्यजीत दास, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष डॉ इबरार अहमद, वरिष्ठ भाजपा नेता रामएकबाल सिंह, गोरचंद चटर्जी, आरएसएस के वरिष्ठ सदस्य बिजय कृष्ण खेमानी, नगर कार्यवाहक रवि सिंह,झारखंड के मधुरेन्द्र गोस्वामी, राजेश सिन्हा, मनमोहन राय ,टिंकू वर्मा, अमित घोष, राजू यादव ,सोनू चौरसिया, राजा खान,बासु प्रियंका, सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए ।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View