कोयलाँचल पत्रकार संघ के पत्रकारों के लिए यह एक ऐतिहासिक पल हैँ – मुख़्तार अहमद ( संस्थापक अध्यक्ष )


*संघ तथा क्षेत्र के पत्रकारों के लिए ऐतिहासिक पल – संस्थापक अध्यक्ष मुख्तार अहमद*
धनबाद/गोविन्दपुर । कोयलांचल पत्रकार कल्याण समिति द्वारा संचालित कोयलांचल पत्रकार संघ के केंद्रीय कमिटी के आदेश पर आज रविवार को गोविन्दपुर निरसा के अंतर्गत क्षेत्रिय कार्यालय का उद्घाटन गोविन्दपुर स्थित देवली में समिति तथा संघ के संस्थापक अध्यक्ष मुख्तार अहमद के द्वारा फीता काटकर तथा संघ के महामंत्री राहुल मिश्रा द्वारा नारियल फोड़ कर विधिवत किया गया। इस अवसर पर संघ के गोविन्दपुर निरसा प्रभारी अवधेश कुमार राम ने संघ के सभी पदाधिकारियों को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस दौरान संघ के केंद्रीय कमिटी द्वारा संचालित कमिटी के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिया गया। इस अवसर पर कोयलांचल पत्रकार कल्याण समिति तथा कोयलांचल पत्रकार संघ के संस्थापक मो मुख्तार अहमद ने संघ के सभी पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि आज संघ का गोविन्दपुर निरसा में क्षेत्रिय कार्यालय का शुभारम्भ होना एक ऐतिहासिक पल है।और लोयाबाद के बाद ये संघ का दूसरा क्षेत्रिय कार्यालय है, जिसका क्षेत्रिय प्रभारी अवधेश कुमार राम के नेतृत्व में विधिवत रूप से उद्घाटन हुआ है। संघ का इतिहास पत्रकारों के हितों के लिए सदैव तत्पर रहा है।और आने वाले दिनों में संघ सभी अंचल क्षेत्र में क्षेत्रिय कार्यालय बनाकर सभी पत्रकार को संगठित कर पत्रकारों के हित में काम करेगी और सुरक्षा प्रदान की जाएगी।वहीँ उन्होंने क्षेत्रिय प्रभारी अवधेश कुमार राम से संघ के मजबूती तथा क्षेत्र के पत्रकारों के लिए समर्पित होने की बात भी कही। समिति के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि गोविन्दपुर में कार्यालय का शुभारंभ होना संघ के लिए सुखद पल है। उन्होंने कहा कि आये दिन पत्रकार पर हो रहे हमले को लेकर संघ काफी आक्रोशित है। सरकार पत्रकार के प्रति उदासीन रवैये को बदले। सचिव संजय पांडेय ने कहा कि गोविन्दपुर में संघ के क्षेत्रिय कार्यालय से गोविन्दपुर तथा निरसा के पत्रकारों को हर स्तर पर सम्मान दिलाने का काम करेगी। संघ का रांची में कार्यालय जल्द ही खोलेगी, इसके लिए तैयारी जारी है।संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि केंद्रीय कार्यालय के निर्देश पर पत्रकारों के एकजुटता को लेकर गोविन्दपुर में कार्यालय का शुभारम्भ किया गया है। उन्होंने संघ का क्षेत्रिय कार्यालय जिले भर में खोलने की बात कही। महामंत्री राहुल मिश्रा ने कहा कि संघ पत्रकारों के दुख सुख में हमेशा तत्पर है। संघ स्थापना काल से ही पत्रकार के लिए लड़ाई लड़ते आ रही है तथा आगे भी संघ पत्रकार की सुरक्षा के लिए तत्पर रहेगी। जबकि कोयलाँचल पत्रकार संघ के सचिव अरुण कुमार ने कहा कि संघ पत्रकारों का सम्मान दिलाने के लिए हमेशा आगे बढ़कर काम करती रहेगी, हमारा कोई भी पत्रकार सच की लड़ाई लड़े संघ उसके लिए सदैव आगे बढ़कर काम करेगी,संघ के गोविन्दपुर निरसा प्रभारी अवधेश कुमार राम ने कहा कि केंद्रीय कमिटी के आदेश पर आज गोविन्दपुर निरसा क्षेत्र के पत्रकारों के लिए क्षेत्रिय कार्यालय का शुभारम्भ देवली में किया गया है। उन्होंने कार्यालय के लिए संघ के केंद्रीय कमिटी के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया।
मौके पर समिति के कोषाध्यक्ष सैय्यद अबिबो बरकत अरमान, सदस्य मो समीम हुसैन, संघ के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य सिंह, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह, सह कोषाध्यक्ष काजल राय, गणेश तिवारी, रामनारायण राय, पवन गुप्ता, कार्तिक वर्मा, आलम अंसारी, शशिधर मिश्रा, रविन्द्र प्रसाद, जगत नारायण पाठक, सचिन सिंह, मनोज यादव, अखिलेश मिश्रा, श्रवण कुमार, उमेश प्रसाद चौधरी, वसीम अंसारी, राजू अंसारी, लव कुमार वर्णवाल, राजकुमार ताँती, मनोज कुमार तथा गोविन्दपुर से मुखिया शांति राम रजवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुबोध सिंह, वार्ड सदस्य निर्मल कुम्भकार, जोगन रविदास, दिलीप विश्वकर्मा, तेजन कुमार, संजय सिंह, अनिल विश्वकर्मा, भाजपा का जिला मंत्री अमर चंद्र मंडल, रंजीत विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।

Copyright protected