जेएमएम जिलाध्यक्ष रमेश टुडू हर्ल द्वारा किए गए विस्थापितों से मिले एवं उनके समस्याओं से अवगत हुए
जिलाध्यक्ष रमेश टुडू ने सिंदरी विधानसभा अंर्तगत सहारपुर, रांगामाटी, पाथरडीह और चागडीह में हर्ल द्वारा किए गए विस्थापितों से मिले एवं उनके समस्याओं से अवगत हुए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष उन्होंने कहा कि हर्ल द्वारा विगत वर्षों से यहाँ के रैयत, शिक्षित, गरीब लोगों को विस्थापित तो कर दिया लेकिन हर्ल रोजगार के नाम पर हठधर्मिता पर अड़ी है। प्रबंधन की दमकारी नीति यहाँ नहीं चलेगी लोगों को रोजगार देना होगा नहीं तो सिंदरी के विस्थापितोंमें आक्रोश है और यह आक्रोश आंदोलन का स्वरूप ले लिया है अगर हर्ल जल्द से जल्द निर्णय नहीं लेती है तो और रैयत विस्थापित, शिक्षित बेरोजगार, गरीब, प्रवासी मजदूरों को रोजगार नहीं देती है तो आने वाले 10 दिसम्बर को झामुमो द्वारा हर्ल का चक्का जाम करने का काम किया जाएगा। जिसका सारा जवाबदेही हर्ल की होगी।
इस दौरान मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य सुखलाल मरांडी, जिला प्रवक्ता अरुनव सरकार, रामु मंडल, सर्वशर हेमब्रम, सुमीत सोरेन, सागर हांसदा, राजेश, नरेश मुर्मू, संजीत हेम्ब्रम, संजय हांसदा, धनंजय हांसदा, सुदेश हेम्ब्रम, सुनील सोरेन, श्यामलाल हांसदा, राकेश हांसदा आदि ग्रामीण लोग उपस्थित थे।

Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View