झारखण्ड जनकल्याण समिति ने आज जनचेतना समारोह का किया आयोजन जिसमें की बतौर मुख्य अतिथि झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह उपस्थित हुई
झारखण्ड समाज कल्याण समिति ने सामाजिक दायित्व जन चेतना समारोह का किया आयोजन
झरिया । झारखण्ड समाज कल्याण समिति के 20 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर झरिया में सामाजिक दायित्व जन चेतना समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष उमाचरण रजवार एवं संचालन श्रीकान्त अम्बष्ट ने किया । इस अवसर पर झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह को उत्कृष्ट महिला विधायक सम्मान स्वरूप समिति का समृति चिन्ह समिति के अध्यक्ष उमाचरण रजवार के द्वारा भेंट किया गया। इस दौरान कोयलांचल के प्रख्यात लेखक एवं पत्रकार जनक देव जनक को कोयलांचल उत्कृष्ट लेखक सम्मान समिति का समृती चिन्ह प्रदान किया गया। इस अवसर पर समिति द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 6 महीने का महिला सिलाई, ब्यूटीशियन प्रशिक्षण देने के बाद 24 महिलाओं को प्रमाण पत्र झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के द्वारा दिया गया। इस दौरान विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने समिति द्वारा चलाई जा रही स्वस्थ शिक्षा समाज कल्याण एवं महिला सशक्तिकरण के कार्यों के लिए समिति को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया ।वहीँ समिति के अध्यक्ष ने कहा वर्तमान झरिया विधायक द्वारा लघु समय में ही झरिया राजा तालाब सौंदरीयकरण झरिया चिल्ड्रेन पार्क, कतरास मोड़ नेहरू पार्क, भगतडीह पुल से झरिया स्टेशन होते हुए बलियापुर तक सड़क निर्माण करने के साथ ही झरिया के जनता के लिए चार निशुल्क पानी के टैंकर एवं निशुल्क शव वाहन सुविधा देने जैसे कार्य के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया। मौके पर शिवचरण शर्मा झरिया के समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। धन्यवाद ज्ञापन जितेंद्र कुमार साव ने किया। मौके पर जयनारायण महतो, शिवचरण शर्मा, शर्मिला बाउरी, अरुण कुमार साव, विनोद कुमार अग्रवाल, जितेंद्र कुमार रजवार, फरीद अहमद, विकास कुमार वर्मा, कुमार श्रेयश, राकेश कुमार यादव, राजेश सिंह राजपूत, झुन्नू गुप्ता, ट्रेनर सीमा कुमारी वर्मा, रीता देवी आदि मौजूद थे,
संवाददाता श्रीकांत कुमार की रिपोर्ट,

Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View

