झरिया में विकास नहीं विनाश का कार्य हुआ हैँ — रागिनी सिंह ( भाजपा नेत्री )
आज भाजपा नेत्री रागिनी सिंह व उनके साथ कई भाजपा के नेतागण झरिया में एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल में शामिल हुए ज्ञात हो कि पिछले कई महीनों से पानी, सड़क, नाली की साफ सफाई समेत कई मुद्दों पर झरिया के आम लोग काफी परेशान हैँ उसी के मद्देनज़र आज का यह सांकेतिक भूख हड़ताल भाजपा के नेताओं के द्वारा बड़े ही जोर शोर के साथ किया गया वहीँ इस मौके पर भाजपा के सभी नेताओं ने एकसाथ जनता के कई मुद्दों पर सरकार को घेरा और यहाँ की उत्पन्न समस्या को जल्द से जल्द दुरुस्त करने को कहा अन्यथा भाजपा उग्र आंदोलन करेगी वहीँ अपने सम्बोधन में भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने सड़क, बिजली, पानी समेत कई मामलों पर खुल कर अपनी बात रक्खी और इशारों इशारों में झरिया के जनप्रतिनिधि को आड़े हाथों लिया वहीँ भाजपा नेत्री ने दुर्गापूजा त्यौहार को लेकर भी बोली की आज सभी जगह का सड़क तोड़ दिया गया हैँ कैसे श्रद्धालू मंदिर में आकर माँ दुर्गा की आराधना करेंगे जबकि झरिया की जनता भी काफी परेशान हैँ,वहीँ सड़क का मुद्दा हो या पानी समेत बिजली का मुद्दा हैँ झरिया की जनता अपने आपको ठगा महसूस कर रही हैँ जबकि झरिया क्षेत्र में त्वरित कार्य को लेकर भाजपा के नेताओं ने झरिया के अंचलअधिकारी को एक ज्ञापन भी सौपा और तत्काल कार्य के निरिक्षण करने को भी कहा जिससे की आम जनता को और ज्यादा परेशानी ना हो,
संवाददाता – श्रवण कुमार की रिपोर्ट,

Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View