झरिया के छात्रों को अब डिग्री की शिक्षा लेने के लिए नहीं जाना होगा दूर — भाजपा नेत्री रागिनी सिंह
धनबाद,,छात्र-छात्राओं को अब डिग्री की शिक्षा ग्रहण करने के लिए नही जाना होगा दूर, भाजपा नेत्री,रागिनी सिंह
झरिया । जामाडोबा स्थित 10 एकड़ जमीन में लगभग 14 करोड़ 58 लाख की लागत से बनी झरिया डिग्री कॉलेज में बुधवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। डिग्री कॉलेज के शुरुआत होने के पहले दिन नए प्राचार्या के रूप में आर पी सिंह ने पदभार संभाला। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति रागिनी सिंह ने प्राचार्या आर पी सिंह को गुलदस्ता तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही नामांकन दाखिल करने आए बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया। वहीँ इस मौके पर
रागिनी सिंह ने कहा कि आरएसपी कॉलेज झरिया से बेलगढ़िया शिफ्ट हो जाने के बाद छात्र-छात्राओं की परेशानी बढ़ गई थी। लंबी दूरी तय कर बेलगढ़िया जाना पड़ता था। इन सारी समस्याओं को ख्याल मेंं रख कर झरिया विधायक संजीव सिंह झारखंड सरकार से लेकर केन्द्र सरकार को पत्राचार किया था। जिसका परिणाम सुखद रहा और पूर्व की रघुवर सरकार में पूर्व विधायक संजीव सिंह के अथक प्रयास और उनके अनुशंसा पर जामाडोबा डिग्री कॉलेज का निर्माण संभव हो पाया आज पूर्व विधायक संजीव सिंह का सपना साकार हुआ अब यहां के बच्चों को पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा यहां के छात्र छात्राओं में इस बात को लेकर काफी उत्साह एवं खुशी दिखाई पड़ रही है इस उपलब्धि पर पूरा भाजपा परिवार बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा है।कॉलेज के प्राचार्य आर पी सिंह ने कहा कि इस नव निर्मित पद की जो मुझे जिम्मेवारी मिली है उसके लिए मैं हमारे विश्वविद्यालय के कुलपति का आभार व्यक्त करता हूँ। वर्तमान में थोड़ी बहुत परेशानियां है। शिक्षक, कर्मचारियों व फंड की कमी है, लेकिन समय के साथ इसकी पूर्ति हो जायेगी और यहाँ के छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य को लेकर हर तरह से तत्पर रहूंगा।
ज्ञात हो कि 15 जनवरी 2019 को धनबाद के सांसद पीएन सिंह व झरिया की पूर्व विधायक कुंती देवी ने कॉलेज भवन निर्माण का शिलान्यास किया था। राज्य सरकार ने 2016 में राज्य के 81 विधान सभा में एक-एक डिग्री कॉलेज खोलने की योजना बनाई थी। उक्त योजना के तहत झरिया विधान सभा क्षेत्र को प्राथमिकता दी गई। धनबाद के उपायुक्त को डिग्री कॉलेज भवन के लिए दस एकड़ जमीन मुहैया कराने को सरकार ने निर्देश दिया था। निर्देश के आलोक में उपायुक्त ने तत्काल जामाडोबा पुटकी मुख्य मार्ग से सटे जामाडोबा के समीप जमीन आवंटित कर दिया था। आज डिग्री कॉलेज शुरू होने से बच्चों के उज्जवल भविष्य की उम्मीद जगी है।वहीँ इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, जिला महामंत्री नितिन भट्ट, राज कुमार अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेश सिंह चंद्रवंशी, अरुण साव, स्वरूप भट्टाचार्य, अखिलेश सिंह, राजकिशोर जैना, अभिषेक पाण्डेय, संतोष शर्मा समेत कई छात्र और छात्राएं उपस्थित थे
संवाददाता, मो. शमीम हुसैन की रिपोर्ट

Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View