झरिया,जामाडोबा 6/7 पिट टाटा स्टील गेट के बंद पड़े बैंकर से छोटू तांती नामक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया जोड़ापोखर थाना की पुलिस पुरे मामले की जाँच में जुटी
झरिया । जोड़ापोखर थाना अंतर्गत जामाडोबा 6/7 पिट टाटा स्टील के बंद मैगजीन घर के टावर से लटकते हुए पथरबंगला के रहने वाले 25 बर्षीय छोटू तुरी नामक युवक का शव पुलिस ने बरामद कर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक का बड़ा भाई कार्तिक तुरी ने पुलिस के समक्ष कहा है की मेरे भाई को किसी ने बुरी तरह पिटाई कर हत्या कर शव को टावर से लटका दिया है। उसने कहा है कि बंद मैगजीन घर में जंगल हो गया है, वह अकेले टावर पर कैसे चढ़ गया है। पुलिस ने परिवार के सदस्यों के समक्ष शरीर की जांच किया तो इसके गुप्तांगों में कई जगहों पर चोट के निशान पाये गए हैं। घटनास्थल पर टाटा के सुरक्षा अधिकारी भी मैजूद थे। मृतक के पिता मदन तुरी की पहले ही मौत हो गई है। फिलहाल परिवार में माँ झुमरी देवी के अलावा तीन भाई कार्तिक, विक्रम, बहादुर रहते थे। मृतक छोटू बिहार से मजदूरी कर 13 दिन बाद ही लौट कर आया था। ना जाने परिवार पर किसकी नजर लग गई है। माँ झुमरी देवी का रो रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी विनोद उरांव का कहना है कि प्रथम दृष्टया छोटू की आत्मा हत्या ही प्रतीक होता हैं। टावर पर फासी लगाने के बाद उसका वजन बढ़ गया, जिस कारण से शरीर रगड़ा गया है, वही निशान हैं। पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकता है की हत्या हैं या फिर आत्महत्या।
संवाददाता, मो. शमीम हुसैन की रिपोर्ट

Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View