झरिया भाई बहन के इस अटूट रिश्ते को भैया दूज पर्व को समर्पित एक अगाध प्रेम जो की कल्पना से हैँ परे
भाई दूज का यह पर्व भाई-बहन के अटूट रिश्ते को आधार मान कर समर्पित हैँ
झरिया,हमारा भारत देश त्यौंहारों का देश कहा जाता है, यहाँ पर हर महीने कोई न कोई पर्व या त्यौहार अवश्य मनाया जाता है। भारत के मुख्य त्योहारों में होली, दीपावली, दुर्गापूजा, छठ और रक्षाबंधन की गिनती की जाती है। दीपावली का त्यौहार इनमे सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है, जो कार्तिक महीने में पांच दिनों तक मनाया जाता है जिनका पांचवा दिन भैया दूज का होता है, इसे यम द्वितीया भी कहा जाता है। भाई दूज का यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित पर्व है, जिसे बड़ी श्रद्धा और परस्पर प्रेम के साथ मनाया जाता है। भाई का प्रेम है सबसे अलग। बहन के प्रति बचपन से ही चिंतित रहने वाले भाई के प्रति प्रेम प्रकट करने का इससे अच्छा अवसर दूसरा नहीं हैँ वहीँ जितना महत्व रक्षा बंधन को दिया जाता है उतना ही महत्व भाई दूज को भी दिया जाता हैँ रक्षाबंधन के बाद, भाई दूज ऐसा दूसरा त्योहार है, जो भाई बहन के अगाध प्रेम को समर्पित है और यह दर्शाता हैँ कि एक बहन अपने भाई के इस प्रेम के धरोहर को स्वयं में सम्माहित कर इस भाई दूज के पर्व को मनाती हैँ भाई बहन के इस पवित्र रिश्ते को ही भैया दूज पर्व के नाम से जानते हैँ

Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View