झरिया – बी सी सी एल के लोदना क्षेत्र में नगर निगम के द्वारा कचरा डंप किये जा रहे का ग्रामीणों ने किया भारी विरोध निगम के अधिकारी बैरंग लौटे
झरिया । बीसीसीएल लोदना क्षेत्र के लक्ष्मी कालोनी रानी तालाब के समीप शनिवार को धनबाद नगर निगम कि ओर से किए जा रहे कचरा डंप को लेकर ग्रामीणों ने विरोध करते हुए कचरा लदी वाहन को रोककर विरोध प्रदर्शन किया। मामले कि सूचना पाकर बड़ी संख्या में जोरापोखर थाना कि पुलिस व नगर निगम के अधिकारी पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता किया परंतु क्षेत्र में कचरा नहीं गिराने देने कि अपनी मांग पर ग्रामीणों के अड़े रहने के कारण सारे अधिकारी बैरंग वापस लौट गए। बताते है कि नगर निगम कि वाहन से आज सुबह से कालोनी के आसपास कचरा डंप किया जा रहा था जिसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्र के बड़ी संख्या में पुरुष महिला और बच्चे कचरा डंपिंग स्थल पर पहुंचकर कचरा डंपिंग कर विरोध करते हुए नगर निगम कि तीन वाहनो को रोककर विरोध किया जाने लगा। नगर निगम ने कचरा डंपिंग का कार्य रैमकी कंपनी को है। मामले कि
जानकारी पाकर जोड़ापोखर थाना प्रभारी बिनोद उरांव दल बल के साथ मौके पर पहुँच कर ग्रामीणों से बात किया। ग्रामीणों ने प्रभारी से कहा कि कालोनी के समीप कचरा डंप करने से गंदगी तथा उसके बदबू से लोगों का जीना मुहाल हो जाएगा। साथ ही कई बीमारियां घर कर जाएगी।
ग्रामीणों ने चेताया कि जब तक डंप किया गया कचरा का उठाव नही हो जाता है, तब तक कचरा गिराने वाला वाहन को जाने नही दिया जाएगा।प्रभारी मामले कि सूचना नगर निगम के अधिकारी को दिया। सूचना पाकर सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार नगर निगम के सुरक्षा बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ वार्ता किया। कालोनी के आसपास गिरे कचरा को उठाने तथा क्षेत्र में कचरा नहीं गिराने कि मांग पर ग्रामीणों के अड़े रहने के चलते वार्ता विफल हो गया, जिसके बाद सभी अधिकारी बैरंग लौट गए। पांच घंटा बाद ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए पकड़े गए वाहनो को छोड़ दिया गया।
मालूम हो कि बनियाहीर में नगर निगम का कचरा डंप किया जाता था। परंतु बीसीसीएल द्वारा लोदना क्षेत्र में संचालित आउटसोर्सिंग परियोजना का ओबी डंप उक्त स्थल में किया जाने लगा। इससे रैमकी द्वारा नगर निगम का कचरा डंप का जगह नही मिलने के चलते लक्ष्मी कालोनी क्षेत्र में आज से कचरा का डंप किया जा रहा था । कचरा डंप को लेकर दोपहर में नगर निगम, बीसीसीएल तथा रैमकी कंपनी के अधिकारियों कि क्षेत्रीय कार्यालय में बैठक की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि बनियाहीर के आस पास ही कचरा डंप किया जाएगा। मौके पर नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त कंचन बडोरिया, कार्यपालक अधिकारी मो अनीश, सुपरवाइजर राजीव रंजन, सागर गुप्ता, अमीत पाण्डेय, संजर आलम थे। जबकि कचरा डंप का
विरोध मासस नेता सबूर गोराई, भाजपा लोदना मंडल महामंत्री रोहित कुमार बिंद, शाहजहां बेगम, माला शर्मा, पदमा देवी, उषा देवी, रूबी खातून, पिंटू अंसारी, इकबाल अंसारी, अरमान अंसारी, प्रदीप सिंह, अनिल सिंह, सुधीर रवानी, प्रेम रवानी, महेश हेम्ब्रम, ज़ाकिर हुसैन, राजा अंसारी, हरिहर रवानी, शंकर लाल निषाद, राजू ढाडी, विजय पासवान, अशोक शर्मा आदि कर रहे थे।
. .. .
बीसीसीएल जहाँ भी जगह देगी, वहाँ नगर निगम द्वारा कचरा डंप किया जाएगा। उक्त स्थल सीएमडी के साथ बैठक होने के बाद दिया गया। तभी कचरा डंप किया गया है।
प्रकाश कुमार
सहायक नगर आयुक्त
धनबाद नगर निगम
. .. .. .. .
बीसीसीएल अधिकारी, नगर निगम तथा ग्रामीण आपस मे बैठकर वार्ता करने से ही समस्या का हल हो सकता है।
बिनोद उराँव
जोड़ापोखर थाना प्रभारी
संवाददाता – मो. शमीम हुसैन

Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View