झरिया, अलकडीहा में धनबाद कोलयरी कर्मचारी संघ के कार्यालय में पूर्व सचिव स्व. मुनीलाल सिंह को श्रद्धांजलि दी गई
पूर्व सचिव स्व.मुनिलाल सिंह की श्रद्धांजलि सभा मनाई गई
झरिया के अलकडीहा में धनबाद कोलयरी कर्मचारी संघ लोदना के पूर्व सचिव स्व.मुनिलाल सिंह का श्रद्धांजलि सभा आज जयरामपुर में कर्मचारी संघ कार्यालय में मनाई गई।वहीँ सर्वप्रथम उनकी तस्वीर पर भारतीय मजदूर संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद द्वारा माल्यर्पण कर उनको नम आँखों से याद किया गया। तत्पश्चात सभी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।ज्ञात हो कि स्वo मुनिलाल सिंह का निधन 24 मार्च को हुआ था।
स्वo मुनिलाल सिंह धनबाद कोलयरी कर्मचारी संघ के संस्थापक सदस्य थे तथा संघ के प्रारंभ से ही वे साथ रहे। वे हमेशा मजदूरों के हक की लड़ाई के लिए सदैव तैयार रहते थे। उन्होंने मजदूरों के सुविधा के लिए कई सराहनीय कार्य किए।
मौके पर जेबीसीसीआइ सदस्य केपी गुप्ता, डीसीकेएस महामंत्री रामधारी, इंटक नेता ललन चौबे, मुंद्रिका पासवान, बीसीकेयू सचिव सुरेश गुप्ता, संजीत सिंह, शुभाष माली, रामनाथ गोप, दयाराम सिंह यादव, अजय देव, रामावतार गोप, धर्मेन्द्र सिंह, राकेश पासवान, सुखदेव शर्मा, सतेंद्र गुप्ता, इस्माइल मालिक, ज्ञानेन्द्र प्रसाद देव आदि उपस्थित थे।
संवाददाता, राकेश सिंह की रिपोर्ट

Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View