जल सहिया संघ की बैठक हुई संपन्न
चौपारण जल सहिया संघ की बैठक संघ की अध्यक्षा अनुसूलेखा देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन संघ की सचिव अनिता देवी ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि संघ की जिलाध्यक्ष सपना शर्मा, जलसहिया संघ चौपारण के संरक्षक मुकुंद साव, चौपारण पंचायत को मुखिया प्रतिनिधि बिनोद कुमार सिंह, चोरदाहा पंचायत की मुखिया अर्चना हेमरोम बेला पंचायत की मुखिया ममता देवी उपस्थित थी। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि हमलोगो को जो भी बकाया मानदेय और प्रोत्साहन राशि है उसे भुगतान करना होगा। संघ को मजबूती प्रदान करने के लिए संघ का गठन किया गया जो निम्नलिखित है, अध्यक्ष -अनुसूलेखा देवी, सचिव-अनिता देवी, कोषाध्यक्ष -रंजू कुमारी, उपाध्यक्ष -पूनम देवी, उपसचिव -सोनी देवी, उपकोषाध्यक्ष -इशरत प्रवीण, कार्यकारिणी सदस्य -प्रिया देवी, संगीता देवी, विमला देवी, अंजू देवी, रीना देवी, किरण देवी, वीना देवी, लक्ष्मी देवी, किरण देवी, फात्मा खातून, रेहाना खातून संघ को मजबूती प्रदान करने के लिए और संचालन के लिए संघ के संरक्षक के रूप में मुकुंद साव को बनाया गया। बैठक में पूनम देवी, रेखा देवी, अंगिरा देवी, समीदा खातून, केशरी देवी, प्रतिमा देवी, ललिता देवी सहित लगभग 250 जल सहिया उपस्थित थे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View