अंडाल काजी नजरुल इस्लाम हवाई अड्डा में बढ़ते यात्रियों की मांग को देखते हुए, देश के दस प्रमुख शहरों के लिए विमान सेवा उपलब्ध कराई जा रही
रानीगंज। अंडाल काजी नजरुल इस्लाम हवाई अड्डा मैं बढ़ते यात्रियों की मांग को देखते हुए जहाँ एयरपोर्ट से अब देश के दस प्रमुख शहरों की विमान सेवा उपलब्ध है। यहाँ देश के लगभग हर कोने की सेवा शुरू हो चुकी है। मुंबई की सेवा फिर से शीघ्र स्पाइसजेट शुरू करने जा रही है। वहीं 11 अप्रैल से इंडिगो की दिल्ली के सुबह में फ्लाइट शुरू हो जायेगी। स्पाइसजेट ने गुवाहाटी की सेवा भी शुरू कर दी है। अब यहाँ से बागडोगरा, लखनऊ, सूरत ,बनारसी के लिए सेवा की मांग की जा रही है। इसके लिए फास्बेक्की अध्यक्ष आरपी खेतान ने पत्र भी लिखा है।
इंडिगो यहाँ से छह शहरों की सेवा दे रही है। इसमें दिल्ली, हैदराबाद, बंगलुरू, चेन्नई, अहमदाबाद और त्रिवेंन्द्रम शामिल है। वहीं स्पाइसजेट मुंबई, चेन्नई और गुवाहाटी की सेवा दे रही है। यहाँ दिल्ली और चेन्नई के लिए दो-दो फ्लाइट है। इसमें सिर्फ इंडिगो की चेन्नई की फ्लाइट में सप्ताह में चार दिन है। बाकी सभी फ्लाइट रोजाना है। आपी खेतान ने कहा कि बढ़ते मांगों के अनुरूप सेवा अवश्य मिलनी चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि अब यात्रियों की सुविधा के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था की जरूरत है।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View