चौपारण में महिला मंडल ने मसाल जुलूस निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन
चौपारण प्रखंड के ग्राम पंचायत सिघरावां में आजीविका महिला ग्राम संगठन झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के आजीविका सखी मंडल ने मसाल जुलूस निकाल महिला शक्ति का प्रदर्शन किया। महिला दीदियों ने कहा कि लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध अभियान 25 दिसंबर 2022 तक चलाई जाएगी। महिलाओ ने कैंडल मार्च निकालकर कई प्रकार की नारा लगा रही थी। इस रैली का उद्देश्य हिंसा, घरेलू हिंसा, बाल उत्पीड़न, लैंगिक भेदभाव, डायन प्रथा, बाल मजदूरी के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद करना था। जिसमें जेएसएलपीएस के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। रैली के मौके पर जेंडर सीआरपी सोनी कुमारी, जिओ अध्यक्ष पुतुल देवी, अंजू देवी, बसंती देवी, दुलारी देवी, मंजू देवी, गौरी देवी, काजल देवी, क्रांति देवी, सोना देवी, द्रोपती देवी, प्रतिमा देवी, चमेली देवी, कशिया देवी, लक्ष्मी देवी, जागृति कुमारी, सोनाली कुमारी, अदिति कुमारी, राजकुमार, मुकेश कुमार, दीपक कुमार, रौनक कुमार उपस्थित थे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View