नियामतपुर में राजनीतिक संरक्षण में धड़ल्ले से बिक रहा है अवैध लॉटरी- कुल्टी में सट्टा का बाज़ार जोरों पर
कुल्टी/नियामतपुर। अवैध लॉटरी की मकड़जाल और सट्टा बाजार ने कुल्टी से लेकर नियामतपुर तक अपना पैर पसार लिया है।
बताया जाता है कि एक राजनीतिक नेता के रहमोकरम पर नियामतपुर के अवैध लॉटरी(झारखण्ड लॉटरी) किंग बाप्पी, मंटू, अभिजीत, पप्पलू, कल्लू और गोपाल को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है,
यानी कहें तो नियामतपुर क्षेत्र में इनलोगों की तूती बोलती है, जिसके लिए सभी दयावानों को मोटी रकम की पेशगी मिलती है।
सरगना इतना मजबूत हो चुका है कि शहर के हर चौक चौराहों पर खुलेआम लॉटरी बिक रही है।
वही पुलिस पूरे प्रकरण में मूकदर्शक बनी हुई है।
कुल्टी अवैध लॉटरी किंग के नाम से विख्यात पुतुल, फिरोज, संजय, अरुण, चंदन एवं जहाँगीर की सरगना ने अब अवैध झारखंड लॉटरी के साथ साथ सट्टा(जुआ) का भी खेल सुरु कर दिया है,
इस सट्टा में कोई लॉटरी का टिकट नही होता है, बस 200 रुपये भुकतान करने पर लॉटरी विक्रेता ग्राहक को 5 मनचाहा अंक कागज पर लिखकर दे देता है,
इस खेल का भंडाफोड़ करना मानो समुद्र में सुई ढूंढना है, चुकी साक्ष्य के नाम पर कुछ नही होता है,
हालांकि इस खेल सबसे बड़ा खेल हुक्मरानों के साथ हो जाता है, और उन्हें उनका हिस्सा नही मिल पाता है।
शहर के लगभग सभी लॉटरी दुकानों पर वैध लॉटरी के साथ झारखंड लॉटरी और 5 अंक वाला सट्टा का पर्ची उपलब्ध है।
कुल्टी रेलवे स्टेशन के निकट दो दुकान को छोड़कर सभी दुकानों पर अवैध लॉटरी और सट्टा का खेल जोरों पर है।
हालांकि समय के साथ झारखंड लॉटरी के साथ सट्टा बाजार ने भी अब पाँव पसारना सुरु कर दिया है। जारी…..

Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View