रविवार को आसनसोल से गुजरने वाली ये ट्रेनें रद्द , लेट और टर्मिनेट होगी
आसनसोल मंडल पर फ्रेट कॉरिडोर ब्लॉक
आसनसोल मंडल दिनांक 29.09.2019(रविवार) को 06.45 बजे से 10.45 बजे तक अप दिशा में सीतारामपुर – झाझा सेक्शन में चार (04) घंटों के लिए फ्रेट ट्रेनें (मालगाड़ी ) चलाएगी, परिणामस्वरूप, कोचिंग प्रभाव निम्न प्रकार से होगा :
ये ट्रेनें रद्द रहेंगी
53049 हावड़ा – मौकामा पैसेंजर तथा 28.09.2019 को 53050 मौकामा – हावड़ा पैसेंजर तथा 53050 मौकामा -हावड़ा पैसेंजर 29.09.2019 (रविवार) को रद्द रहेगी।
आसनसोल एवं जसीडीह के बीच 53139 कोलकाता -जसीडीह पैसेंजर 28.09.2019 को रद्द रहेगी तथा 53140 जसीडीह – कोलकाता पैसेंजर जसीडीह एवं आसनसोल के बीच 29.09.2019(रविवार) को रद्द रहेगी।
ये ट्रेनें देर से खुलेगी
18622 हटिया – पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 28.09.2019 को हटिया से 22.00 बजे के स्थान पर 23.00 बजे पुनर्निधारित किया जाएगा।
63561 आसनसोल-जसीडीह मेमु पैसेंजर 29.09.2019(रविवार) को आसनसोल से 07.30 बजे के स्थान पर 08.30 बजे पुनर्निधारित किया जाएगा।
ये ट्रेन गंतव्य से पहले ही टर्मिनेट होंगी
53139 कोलकाता –जसीडीह पैसेंजर का 28.09.2019 को आसनसोल में संक्षिप्त समापन होगा तथा 53140 जसीडीह – कोलकाता पैसेंजर का 29.09.2019 (रविवार) को आसनसोल से संक्षिप्त प्रारंभ किया जाएगा।
13123 सियालदह – सीतामढ़ी एक्सप्रेस का 28.09.2019 को बरौनी जंक्शन पर संक्षिप्त समापन होगा तथा 13124 सीतामढ़ी–सियालदह एक्सप्रेस का 29.09.2019 (रविवार) को बरौनी जंक्शन से संक्षिप्त प्रारंभ किया जाएगा।
आसनसोल रेल मण्डल ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View