पूर्व विधायक संजीव सिंह को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच धनबाद मंडल कारागार से दुमका जेल किया गया शिफ्ट
धनबाद। रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूर्व विधायक संजीव सिंह को धनबाद मंडल कारागार से दुमका जेल शिफ्ट किया गया। संजीव सिंह के दुमका जेल शिफ्ट करने की सूचना पर सैकड़ों समर्थक सुबह से ही जेल के बाहर डटे रहे। संजीव सिंह को लेकर पुलिस वेन जैसे ही जेल के बाहर आई समर्थक उनके पीछे दौड़ पड़े। उन्हें दुमका जेल भेजने की इस कार्यवाही पर उनके समर्थकों ने कड़ा एतराज जताया है।
भाजपा धनबाद जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून ने कहा संजीव सिंह शुरू से ही जेल के सभी नियमों का पालन करते आये। नियम के विपरीत कभी नहीं गए आखिरी अचानक से से उन्हें दुमका जेल शिफ्ट करने समझ से परे है। पूर्व में संजीव सिंह को होटवार जेल शिफ्ट किया गया था जहाँ हाई कोर्ट के आदेश पर उन्हें वापस धनबाद मंडलकारा भेजा गया। अब यहाँ से दुमका जेल शिफ्ट करना हाई कोर्ट के आदेश की भी अवेहलना है। संजीव सिंह इस वक्त बीमार चल रहे है। उनके बेहतर इलाज के लिए कोर्ट में याचिका भी दायर की गई है जबकि ऐसे समय में उन्हें दुमका जेल भेज दिया जा रहा है। गौरतलब है कि संजीव सिंह पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड मामले में पिछले तीन वर्षों से जेल में बंद है।

Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View