पूर्व विधायक ने डेबो में किया दुगोला कार्यक्रम का उद्घाटन
डेबो में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आयोजित दुगोला कार्यक्रम का उदघाटन बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने फीता काटकर व भगवान विश्वकर्मा के जयघोष के साथ किया। भोजपुरी के मशहूर गायक चंदन यादव ने अपने दमदार प्रस्तुति से कार्यक्रम में उपस्थित श्रोताओं को खुश मनोरंजित किया। इससे पूर्व पूजा समिति डेबो के संचालक उमेश गुप्ता, अध्यक्ष विजय यादव, सचिव मोहन साव, कोषाध्यक्ष अशोक यादव, उपाध्यक्ष राजकुमार राणा, उप सचिव शंकर दयाल गुप्ता, उप कोषाध्यक्ष नारायण साव, आदि ने बुके देकर अतिथियो का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा आप सबके जीवन में कृपा बनाये रखे। कहा उपस्थित पोकलेन मालिको।व अन्य मशीनरी मालिको के व्यावसाय में उन्नति हो। स्थानीय मुखिया सरिता देवी, समिति सदस्या द्रोपती देवी ने आयोजको को भव्य व सुंदर आयोजन के लिए बधाई दिया।
मौके पर सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साव, प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, जीप प्रतिनिधि सुधीर कौशल, पूर्व उपप्रमुख सीताराम साव, गोविंदपुर समिति सदस्य अशोक यादव, देवल यादव, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संचालकसक्रिय सदस्य बालेश्वर राणा, मनोज यादव, अमृत रविदास, राजू रविदास, मुंशी यादव, बिंदेश्वरी यादव, भरत शर्मा, बालेश्वर साव, मुकेश यादव, चिंतामन साव, सुरेश गुप्ता, राजकुमार शर्मा, रविन्द्र यादव, गुड्डू रविदास, मुकेश यादव, बिरेन्द्र साव, अर्जुन साव, नरेश यादव आदि ने महती भूमिका निभाया।

Copyright protected