झामुमो स्थापना दिवस मनाकर लौट रहे बस दुर्घटना में एक ही गाँव के 5 लोगों की मौत
मधुपुर: बाघमारा गाँव के लोग झामुमो स्थापना दिवस मनाकर लौट रहे बस सवार पालोजोरी सारठ मुख्य मार्ग पर कचुवाँबाक समीप बस दुर्घटना ग्रस्त हो जाने से बाघमारा गाँव के एक बच्चा समेत पाँच लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गाँव के चीखने चिल्लाने लगे। परिजन व ग्रामीण घटनास्थल पर पहुँच कर परिजन व ग्रामीण परिजनों की पहचान करने में जुट गए। मृतक में एक बच्चा तीन महिला व एक पुरुष शामिल है। मृतक की पहचान सुरजमुणी सोरेन (50) पवनपति बेसरा (40) गलोबी मुर्मू (28) सुनील मरंडी(7) बदन हाँसदा(60) के रूप में की गई।
एक ही परिवार के माँ बेटा की मौत
एक ही परिवार के माँ बेटा की मौत। माँ गलोबी मुर्मू(28) और बेटा(7) की हुई मौत। मृतक गलोबी मुर्मू के घर पर गम का पहाड़ टुटा। बताया जाता है कि मृतक गलोबी मुर्मू की पति का पूर्व में मौत हो गया था, जबकि माँ बेटा एक साथ मौत हो जाने से मृतक गलोबी मुर्मू की पुत्री पार्वती मुर्मू(4) मासूम बच्ची अपनी दादी के हाथों पलने पर मजबूर होना पड़ रहा है।वहीं गाँव में एक साथ पाँच शव पहुँचने से परिजनों समेत ग्रामीणों का रो-रो कर बुरा हाल है।
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूर्व विधानसभा स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी तथा कॉंग्रेस के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी तथा जरमुंडी विधायक बादल पत्र लेख, जेबीएम के कार्यकर्ता कार्यकारिणी सदस्य कार्यकारी सदस्य सहीम खान बाघमारा गाँव पहुँच कर मृतक के परिजनों के समाने दुःख जताए और हर संभव सहायता करने की बात कही।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View