विद्युत तार के संपर्क में आने से एक ही परिवार के पाँच लोग बुरी तरह जख्मी
झरिया। झरिया थाना क्षेत्र के बिहार बिल्डिंग के समीप रहने वाले सुजल केशरी के परिवार के आधा दर्जन लोग विद्युत तार के संपर्क में आने से झुलस गये। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए झरिया के निजी अस्पताल में ले गये, जहाँ चिकित्सक गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें धनबाद रेफर कर दिया।
घटना के बाद से पूरे झरिया में भगदड़़ मच गया। भारी संख्या में आस-पास के लोग जुटे। झरिया पुलिस, झरिया सीओ परमेश कुशवाहा सहित सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गयी। पुलिस ने तार को बांस से घेराबंदी की।
घटना के सबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि सुजल केसरी के परिवार के सदस्य लोहे का पाइप से अपने घर में कुछ काम कर रहे थे। तभी पाइप पास से गुजरे विद्युत तार पर जा गिरा। जिससे पाइप विद्युत संपर्क में आने से एक ही परिवार के महिला पुरुष सहित बच्चों के साथ करीब 5 लोग बुरी तरह झुलस गये।
ये हुए घायल:
(१) मनिता देवी (34),
बंशीका (10)
सत्यम (1.6)
सानवी(14),
सुजल गुप्ता (22)
संवाददाता तरुण कुमार साव

Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View