मौत की घाटी दनुआ में मछली लदी पिकउप पलटी चालक घायल
चौपारण प्रखण्ड के दनुआ घाटी में सड़क दुर्घटना में मछली का बिया लदा पिकअप वाहन पलट गई। जिससे मछली की लूट की मची होड़ दनुआ घाटी मौत की घाटी के नाम से प्रसिद्ध आठ घंटे के बाद फिर हुई सड़क दुर्घटना जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। झारखण्ड से बिहार जा रही पिकउप वैन राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर खड़ी ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वाहन गड्ढे में चला गया। तथा चालक एवं उपचालक घायल हो गया। जिसे एम्बुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौपारण भेजा गया। घटना गुरुवार सुबह 3:00 बजे चौपारण से बिहार की ओर जा रही पिकउप वैन में मांगूर मछली की बिया लेकर जा रहा थी कि रोड पर खड़ी ट्रक को अनियंत्रित पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मारी। जिससे पिकउप वैन पूरी तरह से क्षति हो गया। इसका मुख्य कारण सड़को के किनारे होटलों के आसपास बड़ी संख्या में वाहनों को जैसे तैसे खड़ा करना। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पिकउप वैन में फंसे चालक एवं उपचालक को राष्ट्रीय राजमार्ग के एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View