किसान नेता सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह बने जदयू प्रदेश महासचिव
गोमो। जदयू प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक खीरू महतो ने किसान नेता सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह को जदयू प्रदेश महासचिव मनोनीत किए। महतो ने मनोनयन पत्र जारी करते हुए कहा कि दीप नारायण सिंह का प्रदेश महासचिव बनाए जाने से जदयू संगठन को पूरे प्रदेश में मजबूत मिलेगी। राष्ट्रीय महासचिव, प्रदेश प्रभारी सह पूर्व विधान परिषद सदस्य प्रवीण सिंह ने कहा कि दीप नारायण सिंह धनबाद जिला में गाँव-गरीब, मजदूर-किसान, के बीच में लंबे समय से कार्य कर रहे हैं। सिंह के प्रदेश महासचिव बनने से उत्तरी छोटानागपुर में गाँव-गरीब, मजदूर-किसान, के बीच संगठन को मजबूत मिलेगी। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो प्रदेश महासचिव का दायित्व सौंपा है । उसे मैं निष्ठा पूर्वक निर्वाह करूंगा और संगठन को गाँव -गाँव में ले जाने का काम करूंगा।
विदित हो कि लगभग 30 वर्षों से दीप नारायण सिंह गाँव -गरीब, मजदूर-किसान, के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं। सिंह भारतीय जनता पार्टी से राजनीत प्रारंभ किए हैं। वह भारतीय जनता पार्टी में पंचायत अध्यक्ष से लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष तक का दायित्व संभाल चुके हैं। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से टुंडी से चुनाव लड़ चुके हैं। वे लंबे समय से सामाजिक जन संगठन यूथ फोर्स के माध्यम से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। सिंह का जदयू प्रदेश महासचिव बनने पर धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह, राजू सिंह, अनीता देवी, गीता देवी, उचित महतो, आरके सिंह, अमृतेश सिंह चौहान, गोपाल चंद्र घोष, कृष्णा केसरी, जितेंद्र पांडे, परिमल दे, कमलेश मंडल, नज़रु अंसारी , मोहम्मद अकरम , ऐनुल अंसारी , युनूस अंसारी, दीपक महतो, नुनु लाल साव, आलम साहब, मनीष सिंह, महेंद्र मौहली, फुलचंद दास , सचिन मंडल ,मिठु रजवार, महेंद्र दास, संतोष सिंह, भुनेश्वर महतो, किशोर सिंह, गंगा नारायण सिंह आदि ने बधाई दी है।

Copyright protected