फेसबूकिया मित्र की तरह है झरिया का विकास – भाजपा
*झरिया विधायक का विकास सिर्फ फेसबुक और बैनरों तक सीमित – शैलेश सिंह चंद्रवंशी*
*आखिर किसके दबाव पर झमाड़ा अधिकारी ने कराया मामला दर्ज – उमेश यादव*
झरिया । झरिया धर्मशाला रोड स्थित पुराना अग्रवाल धर्मशाला मे गुरुवार को झरिया विधनसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। वार्ता के दौरान मौजूद भाजपा नेताओं ने वर्तमान झरिया विधायक द्वारा विकास कार्य की बातो को महज सोशल मीडिया और बैनर पोस्टर का दिखावा बताया। शैलेश सिंह चंद्रवंशी ने पत्रकारों से कहा की झरिया विधायक द्वारा झरिया के चौमुखी विकास की बड़ी बड़ी बाते सिर्फ सोशल मीडिया और बैनर पोस्टर तक ही सीमित है, उन्हे धरातल पर आज तक नही उतारा गया। हकीकत तो यह है की झरिया विधायक ने जो कहा वो कभी नही किया जबकि जो उन्होने नही कहा वो कर के दिखाया। विकास की बातो के विपरीत आज झरिया की जानता मूलभुत सुविधाओ के लिए जद्दोजहद कर रही है। पांच वर्षो के कार्यकाल में झरिया शहर को विकास के नाम पर उपेक्षित किया गया है। इनके कार्यकाल में पानी, बिजली, सड़क, नाली आदि की समस्याओं से झरिया की जनता त्रस्त है। अब विधानसभा चुनाव की सरगर्मी धीरे धीरे करीब आ रही है, तो झरिया विधायक को झरिया की जनता की याद आने लगी है। इनके पास जनता की सामना करने के लिए कोई मुद्दा नही है।मनगढ़ंत कहानी बनाकर जानता को गुमराह करने की कोशिश किया जा रहा है। झरिया में पानी की समस्या से जनता त्रस्त है, गली मोहल्लों की बात तो दूर नवनिर्मित मुख्य सड़के तक पूरी तरह से उखड़ गई है। अस्पतालों का बिल्डिंग सिर्फ कागजों तक सीमित है जो पूर्व मे बने हुए थे उसे आज तक चालू नही कराया जा सका। चिकत्सा सुविधा पूरी तरह से चौपट होने के कगार पर है। दवाई का छिड़काव नही होने से लोग डेंगू जैसे बिमारी से ग्रसित हो रहे हैं। अब ऐसे में जानता के बीच जाने के लिए झूठा भ्रम फैलाया जा रहा की झरिया आरएसपी कालेज को उन्होने वापिस लाया है। पूर्व विधायक संजीव सिंह और पूर्व सांसद पी एन सिंह के प्रयास से ही बीसीसीएल ने जमीन आवंटन किया था। पांच सालो तक वर्तमान कांग्रेस विधायक ने सिर्फ अपने कुछ चुने हुए लोगों विकास किया। एतिहासिक राजा तलाब के लिए चौदह करोड़ का फंड पास हुआ था, लेकिन उसमे सिर्फ दो करोड ही खर्चा हुए। बनियाहिर मैदान मे निर्मित अस्पताल आज तक चालू नही हो सका। भाजपा नेता उमेश यादव ने भी वर्तमान कांग्रेस विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की 310 करोड़ की हर घर नल जल जैसी महत्वकांक्षी योजना अधर में लटका हुआ है। पुराने पाइपलाइन और मोटर को बदलवाने की बात करने वाली झरिया विधायक द्वारा पूरे पांच सालो तक जनता को पानी के लिए जद्दोजहद कराया। अब चुनाव नजदीक आते ही अपना रिपोर्ट कार्ड दिखाने के डर से विपक्ष को बदनाम करने में तूल गई है। कुछ दिनों पूर्व भौरा के दो युवकों को वाल्व मे छेड़छाड़ करने के आरोप मे कुछ लोगों ने पकड़ा था, जिसे भौरा पुलिस ने जांच पड़ताल कर छोड़ दिया था। भौरा मे पानी की काफी किल्लत के कारण शायद दोनो वहा गए होंगे, लेकिन कुछ लोगो को शंका हुई की यह लोग छेड़छाड़ कर रहे है। हालाकी झमाडा के अधिकारी दूसरे दिन जोड़ापोखर में दोबारा शिकायत दर्ज कराई। जिस पर फिर से पुलिस ने दोनों लोगो को पकड़ा। जब इस बात की जानकारी झमाडा के अधिकारी ली गई, उन्होने कहा कि उपर से दबाव है। झमाडा बताए किसके इशारे पर आपने मामला दर्ज कराया है। पुलिस को मामले पर गंभीरता पूर्वक जांच पड़ताल करना चाहिए ताकि कोई निर्दोष परेशान ना हो। मौके पर मुख्य रूप से अरुण साव, अखिलेश सिंह, संतोष शर्मा, अभिषेक पांडेय, सुजीत सिन्हा, सतीश सिंह, सुशील पासवान, राज माली मालाकार, दयानंद वर्मा,, महेंद्र सिंह समेत कई कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
संवाददाता – शमीम हुसैन

Copyright protected