इम्पेक्स फैरोटेक प्राइवेट लिमिटेड कारखाना में दुर्घटना मज़दूर झुलसा, हालात गंभीर
कुल्टी थाना क्षेत्र के चोरांगी फाड़ी अन्तर्गत कोदोभीटा स्थित इम्पेक्स फेरोटेक प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में कार्य कर रहा श्रमिक मनोज दास दुर्घटना में शनिवार सुबह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता हैं कि दामोंगोड़िया निवासी मनोज दास रोज की तरह भट्ठी में टेपर के साथ हेल्पर का कार्य कर रहा था। इसी क्रम में पिघलता हुआ धातु का छींटा मनोज के पैर पर पड़ गया और वह गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे तत्काल मैथन स्थित बी.पी नियोगी अस्पताल ले जाया गया वह से उन्हें आसनसोल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहाँ श्रमिक का इलाज चल रहा है। जहाँ डॉक्टर ने कहा कि सही समय पर अस्पताल ले आने के कारण श्रमिक का जान बच गया।
जबकि नाम ना छापने के शर्त पर एक श्रमिक ने बताया कि मनोज दास घायल हो जाने के बाद भी कारखाना के अधिकारी उन्हें छूना नहीं चाहते थे। मनोज दास दर्द से कराहने लगे। बावजूद कंपनी द्वारा एम्बुलेंस कि व्यवस्था नहीं कि गई जबकि कंपनी का खुद का अपना एम्बुलेंस है।
मजबूरन मनोज दास को टाटा सूमो से अस्पताल ले जाया गया। जिससे कम्पनी की लापरवाही साफ साफ खुलकर सामने आ चुकी है। इधर घटना के बाद से ही कंपनी और प्रबंधन पर मज़दूरों का रोष व्याप्त है। किंतु बताया जाता है कि नौकरी चले जाने की भय से कार्यरत मज़दूरों को बाध्य होकर मौन धारण करना पड़ रहा है। फिलहाल घायल मज़दूर मनोज दास जिला अस्पताल में गंभीर स्थिति बनी हुई है।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View